दुकानदार से मारपीट लूटपाट में चार आरोपी दबोचे,भेजे जेल

Newswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़
share

Aligarh News - - बन्नादेवी थाना क्षेत्र के रघुवीरपुरी में हुई थी वारदात

दुकानदार से मारपीट लूटपाट में चार आरोपी दबोचे,भेजे जेल

अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। बन्नादेवी थाना क्षेत्र के मोहल्ला रघुवीरपुरी में दुकानदार से मारपीट व लूटपाट में पुलिस ने चार आरोपियों को दबोच लिया। शुक्रवार को उन्हें अदालत में पेश किया,जहां से जेल भेज दिया। मोहल्ला रघुवीरपुरी निवासी कार्तिक गुरुवार को दुकान पर बैठा था। आरोप है कि तभी चार-पांच युवक गाली गलौज करते हुए आ गए थे। दुकान में घुसकर मारपीट कर दी थी। गल्ले में रखे रुपए निकाल कर ले गए। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। देर रात पुलिस ने वीडियो के आधार पर आरोपी कार्तिक सारस्वत,सुनील गौतम,हितिक कुमार उर्फ हनी और प्रेम को गिरफ्तार जेल भेज दिया।

थाना प्रभारी राजवीर सिंह ने बताया कि आरोपियों ने दुकान में घुसकर मारपीट की थी। चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।