Aligarh News: अवैध असलहों के साथ चार गिरफ्तार, भेजे जेल
Aligarh News: लोधा पुलिस ने ल्होर्रा भरतपुर तिराहे पर चेकिंग के दौरान चार बदमाशों को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी सफेद वैगनआर में थे और भागने का प्रयास करते हुए पकड़े गए। पुलिस ने उनके पास से तमंचा, पिस्टल, चाकू और कारतूस बरामद किए। सभी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।

Aligarh News: लोधा, संवाददाता। थाना पुलिस ने गुरुवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे ल्होर्रा भरतपुर तिराहे पर चेकिंग के दौरान चार बदमाशों को अवैध असलहों के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी एक सफेद रंग की वैगनआर कार में सवार होकर लोधा से बड़ागांव की ओर जा रहे थे। पुलिस को देखकर आरोपियों ने कार पीछे भागने की कोशिश की, लेकिन रास्ता संकरा होने के कारण गाड़ी बंद हो गई और पुलिस ने उन्हें दबोच लिया।गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से देशी तमंचा, देशी निर्मित पिस्टल, नाजायज चाकू और पांच जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। पकड़े गए बदमाशों में नितिन लोधा, अभिषेक फरीदाबाद, नीरज और सौरभ दोनों निवासी नई दिल्ली शामिल हैं।
तलाशी में नितिन से तमंचा व कारतूस, सौरभ से पिस्टल व कारतूस, नीरज से चाकू और अभिषेक से दो कारतूस मिले। उपनिरीक्षक मोल्हड़ सिंह और विनेश कुमार की टीम ने मुखबिर की सूचना पर यह सफलता हासिल की। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ थाना लोधा में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद उन्हें न्यायालय भेजा, जहां से सभी को जेल भेजा है।


