PM Modi to Distribute Housing Benefits Live from Delhi and Lucknow आज कल्याण सिंह हैबीटेट सेंटर में होगा घरौनियों का वितरण, Aligarh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAligarh NewsPM Modi to Distribute Housing Benefits Live from Delhi and Lucknow

आज कल्याण सिंह हैबीटेट सेंटर में होगा घरौनियों का वितरण

Aligarh News - आज पीएम मोदी नई दिल्ली में घरौनी वितरण कार्यक्रम का आयोजन करेंगे, जिसका सजीव प्रसारण जिला मुख्यालय और ग्राम पंचायतों में होगा। कल्याण सिंह हैबीटेट सेंटर में बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह द्वारा...

Newswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़Thu, 26 Dec 2024 06:09 PM
share Share
Follow Us on
आज कल्याण सिंह हैबीटेट सेंटर में होगा घरौनियों का वितरण

आज कल्याण सिंह हैबीटेट सेंटर में होगा घरौनियों का वितरण -दिल्ली एवं लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का होगा सजीव प्रसारण

अलीगढ़। पीएम नरेन्द्र मोदी द्वारा शुक्रवार को नई दिल्ली में घरौनी वितरण का कार्य किया जाएगा। इस पूरे कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जिला मुख्यालय सहित समस्त ब्लॉक एवं ग्राम पंचायत में किया जाएगा। वहीं कल्याण सिंह हैबीटेट सेंटर में बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह द्वारा घरौनियों का वितरण किया जाएगा। एडीएम वित्त एवं राजस्व मीनू राणा ने बताया कि दोपहर साढ़े 12 बजे लखनऊ में मुख्यमंत्री द्वारा भी लाभार्थियों को घरौनियों का वितरण किया जाएगा। जिला एवं ग्राम पंचायत स्तर पर घरौनी वितरण कार्यक्रमों के सफल आयोजन के लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति कर दी गई है। कार्यक्रम के दौरान घरौनी बनने से होने वाले लाभों से लोगों को अवगत भी कराया जाएगा। आमजन यू-ट्यूब लिंक https://www.youtube.com/live/XCQPp_4PMxA?si=zdVJEx0rJTRabqlB के माध्यम से भी कार्यक्रम के सजीव प्रसारण को देख व सुन सकते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।