महानगर के बूथों पर भाजपाइयों ने सुना मन की बात कार्यक्रम

Newswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़
share

Aligarh News - 134वें मन की बात कार्यक्रम का किया गया प्रसारण अलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

महानगर के बूथों पर भाजपाइयों ने सुना मन की बात कार्यक्रम

अलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 134वें मन की बात कार्यक्रम को अलीगढ़ महानगर के सभी मंडल, बूथ व शक्ति केन्द्रों पर रविवार को सुना गया। महानगर अध्यक्ष इंजी. राजीव शर्मा ने विष्णुपुरी मंडल के बूथ संख्या 215 मानसिंह का नगला पर कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों के साथ कार्यक्रम को सुना। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने जल संरक्षण, सामाजिक सेवा, खेल उपलब्धियों एवं जनभागीदारी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा किए तथा राष्ट्र निर्माण में प्रत्येक नागरिक की भूमिका को रेखांकित किया। महानगर अध्यक्ष ने कहा कि 'मन की बात' देशवासियों को प्रेरित करने वाला एक सशक्त माध्यम बन चुका है।

प्रधानमंत्री विभिन्न क्षेत्रों की प्रेरणादायक कहानियों को साझा कर लोगों को जनहित के कार्यों के लिए प्रेरित करते हैं। आत्मनिर्भर भारत, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, नवाचार, स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर प्रधानमंत्री के संदेश समाज में सकारात्मक परिवर्तन का आधार बन रहे हैं। इस दौरान मंडल अध्यक्ष दिनेश गुप्ता, मंडल महामंत्री रवि शर्मा मनोज पप्पू ख़लीफ़ा, मनोज भारद्वाज मंडल प्रभारी, अशोक शर्मा , राम कुमार पार्षद, सुभाष शर्मा आदि मौजूद थे।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।