शांतिपूर्ण हुई रमजान के दूसरे जुमे की नमाज
Feb 28, 2026 12:13 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़
Aligarh News - अलीगढ़ में रमजान के दूसरे जुमे पर सभी मस्जिदों में शांतिपूर्ण नमाज अदा की गई। पुलिस प्रशासन सुरक्षा के लिए मुस्तैद रहा। नमाजियों ने देश में अमन-चैन के लिए दुआ की। नमाज के बाद लोग अपने घर लौट गए।

अलीगढ़। रमजान के दूसरे जुमे पर शुक्रवार को ऊपरकोट स्थित जामा मस्जिद समेत सभी मस्जिदों में शांतिपूर्ण तरीके से नमाज संपन्न हुई। इस दौरान पुलिस प्रशासन अलर्ट रहा। शुक्रवार को दूसरे जुमे को लेकर सुबह से ही पुलिस प्रशासन मुस्तैद हो गया। ऊपरकोट स्थित जामा मस्जिद में दोपहर में नमाजियों का आना शुरू हो गया। करीब डेढ़ बजे नमाज शुरू हुई। इस दौरान नमाजियों ने देश में अमन-चैन के लिए दुआ की। नमाज पूरी होने के बाद लोग अपने घरों को लौट गए। इसी तरह जिले की अन्य मस्जिदों में भी शांतिपूर्ण नमाज संपन्न हुई।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



