Hindi NewsUttar-pradesh NewsAligarh NewsPatriotic Rally Celebrated at Blossoms Global School for Azadi Ka Amrit Mahotsav
ब्लॉसम्स ग्लोबल स्कूल के छात्रों ने निकाली रैली

ब्लॉसम्स ग्लोबल स्कूल के छात्रों ने निकाली रैली

संक्षेप:

Aligarh News - अलीगढ़ में ब्लॉसम्स ग्लोबल स्कूल में आजादी का अमृत महोत्सव और हर घर तिरंगा अभियान के तहत देशभक्ति रैली का आयोजन किया गया। शिक्षा निदेशक अविनाश कुमार ने तिरंगे के महत्व के बारे में बताया। विद्यार्थियों...

Aug 15, 2025 12:23 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़
share Share
Follow Us on

अलीगढ़। आजादी का अमृत महोत्सव और हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत ब्लॉसम्स ग्लोबल स्कूल में गुरुवार को देशभक्ति रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत एजुकेशन डायरेक्टर अविनाश कुमार के संबोधन से हुई। उन्होंने विद्यार्थियों को तिरंगे के महत्व के बारे में बताया और साथ ही ध्वज आरोहण और ध्वज फहराना के बीच का अंतर स्पष्ट किया। विद्यार्थियों ने हाउस यूनिफॉर्म पहनकर और हाथ में राष्ट्रीय ध्वज लेकर जोश और उत्साह के साथ रैली में भाग लिया। देशभक्ति के नारों से गूंजती रैली विद्यालय परिसर और आसपास के क्षेत्र में देशप्रेम का संदेश फैलाती रही।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।