60 पार, फिर भी साइकिल पर सवार
Aligarh News - अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। उम्र के जिस पड़ाव पर अधिकांश लोग आराम को प्राथमिकता देने लगते

अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। उम्र के जिस पड़ाव पर अधिकांश लोग आराम को प्राथमिकता देने लगते हैं, उस उम्र में कई बुजुर्ग साइकिल यात्री हर साल करीब एक हजार किलोमीटर की धार्मिक यात्राएं कर मिसाल कायम कर रहे हैं। 60 वर्ष से अधिक आयु के ये यात्री साइकिल से माता वैष्णो देवी, पुष्कर, पूर्णागिरि समेत विभिन्न तीर्थस्थलों की यात्राएं कर चुके हैं। गांव पड़ियावली के डम्बर सिंह और श्रीनिवास शर्मा, मुकुंदपुर के पुजारी, राजकुमार, धयाना व बलवीर, मईनाथ के सतीश, बढ़ौली फत्तेखां के विजय कुमार व नत्थू और मंदिर नगला के गोधी इस अभियान का हिस्सा हैं। इन यात्रियों का कहना है कि धार्मिक आस्था के साथ-साथ साइकिल यात्रा उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से भी स्वस्थ रखती है।
साइकिल दिवस के अवसर पर बुधवार को पड़ियावली में आयोजित कार्यक्रम में इन वरिष्ठ साइकिल यात्रियों के साहस और समर्पण की सराहना की गई। वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में जहां युवा वर्ग भी छोटी दूरी तय करने के लिए वाहनों पर निर्भर हो गया है, वहीं बुजुर्गों द्वारा साइकिल से लंबी यात्राएं करना अनुशासन और आत्मविश्वास का परिचायक है। उनकी यात्राएं पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी देती हैं। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक मुनेष पाल सिंह मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम का संचालन समाज सेवी दंपति सुशांत राजपूत व मीना शर्मा ने किया। स्थानीय लोगों ने यात्रियों को क्षेत्र का गौरव बताते हुए उनके जज्बे की प्रशंसा की।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


