Aligarh News: दबंगों ने कैंसर पीड़ित युवक की चिता की तहस-नहस
Aligarh News: n विरोध करने पर परिजनों के साथ की मारपीट n घटना के बाद से ग्रामीणों में

Aligarh News: न विरोध करने पर परिजनों के साथ की मारपीट n घटना के बाद से ग्रामीणों में भारी आक्रोश
जट्टारी, संवाददाता। टप्पल इलाके के वाजिदपुर गाँव में श्मशान घाट पर चिता को तहस-नहस करने और विरोध करने पर पीड़ित परिवार को लाठी-डंडों से पीटने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद से ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है।
श्मशान घाट में घटना
शिकायत के अनुसार, वाजिदपुर निवासी राजकुमार के 25 वर्षीय भतीजे हरीराम की कैंसर से मौत के बाद नीवरी श्मशान घाट पर दाह संस्कार किया गया था। अगले दिन सुबह जब परिजन अस्थि संचय करने पहुँचे, तो गाँव के दबंग नेमसिंह, हरीचंद्र, नारायण और शिवकुमार ने चिता पर बैल बुग्गी चढ़ा दी और फावड़ों से उसे नष्ट कर दिया।
परिजनों का विरोध और हमला
परिजनों द्वारा विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया और अभद्र गालियाँ दीं। आरोप है कि हमलावर पीड़ितों के घर में भी घुस गए और महिलाओं से दुर्व्यवहार करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
पुलिस कार्रवाई
पीड़ितों का कहना है कि आरोपी पहले भी श्मशान की भूमि पर अवैध कब्जे का प्रयास और चिता का अपमान कर चुके हैं। पीड़ित पक्ष ने थाना टप्पल पुलिस से न्याय और कड़ी कार्रवाई की गुहार लगाई है। थानाध्यक्ष नरेन्द्र शर्मा ने बताया कि शिकायती पत्र के आधार पर पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।


