ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश अलीगढ़सियासत: बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती में जुट जाएं पदाधिकारी

सियासत: बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती में जुट जाएं पदाधिकारी

भाजपा ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में पार्टी पदाधिकारी अभी से जुट...

सियासत: बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती में जुट जाएं पदाधिकारी
हिन्दुस्तान टीम,अलीगढ़Mon, 30 Jul 2018 01:44 AM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में पार्टी पदाधिकारी अभी से जुट जाएं। शुरूआत बूथ समिति बनाने से करें। ऐसे पदाधिकारियों का चयन करें जो सक्रिया हों व उनकी अपने बूथ पर पकड़ भी हो। समय-समय पर पदाधिकारियों से बूथ स्तरीय समिति से संवाद भी निर्धारित किया जाए।रविवार को अचानक अलीगढ़ पहुंचे ब्रज क्षेत्रीय अध्यक्ष ने जापान हाउस स्थित पार्टी कार्यालय पर मंथन किया। यहां मंडलवार सेक्टर संयोजक, सेक्टर प्रवासी, सेक्टर प्रभारी से लेकर बूथ तक के बीच समंवय स्थापित करने पर जोर दिया। कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में जीत में सबसे अहम बूथ है, जब तक बूथ मजबूत नहीं होगा। तब तक चुनाव नहीं जीता जा सकता। इसके जरिए ही नेतृत्व ने 15 प्रतिशत मतदान प्रतिशत पार्टी के पक्ष में बढ़ाने का लक्ष्य तय किया है उसके भी हासिल किया जा सकता है। लिहाजा बूथों का मजबूत होना जरूरी है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि 30 जुलाई तक सभी सेक्टर प्रवासियों की संशोधित सूची क्षेत्रीय कार्यालय तक पहुंच जानी चाहिए। जिला स्तर पर बनेगी 15 पदाधिकारियों की कमेटीक्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि जिला स्तर पर 15 पदाधिकारियों की सूची तैयार की जाएगी। इनकी जिम्मेदारी बूथ के कार्य, मतदाता पुनरीक्षण, नई पुरानी सदस्यता एवं सरकारी योजनाओं का प्रसार करना होगा। इसके अलावा सभी मोर्चे के अभियानों का एक प्रभारी भी बनाया जाएगा जिसके नेतृत्व में अभियान चलाए जाएंगे। इसके साथ ही प्रबुद्धजन की सूची भी तैयार होगी।

पुराने सक्रिय कार्यकर्ताओं को मिलेंगी नई जिम्मेदारियां

क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी के पुराने कार्यकर्ताओं को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। इसके लिए प्लानिंग की जा रही है। उनके अनुभव और सक्रियता पार्टी सही स्थान पर इस्तेमाल करेगी। सभी पुराने और सक्रिय कार्यकर्ताओं को संगठन की जिम्मेदारियां देकर मैदान में उतारा जाएगा।

ये थे मौजूद

जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह, महामंत्री गौरव शर्मा, भूपेन्द्र सिंह, शुभम गौड़, सुनील निडर, अनेकपाल सिंह, हरेन्द्र सिंह, अरुण शर्मा, अन्नू आजाद, आशा शर्मा, पीयूष दत्त, रजनी दिलेर, संजय शर्मा, गजमोतिन, केशव आदि थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें