बीएससी नर्सिंग की छात्रा लापता,अनहोनी की आशंका

Feb 15, 2026 01:20 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़
share Share
Follow Us on

Aligarh News - बीएससी नर्सिंग की छात्रा लापता,अनहोनी की आशंका -बन्नादेवी थाना क्षेत्र के सारसौल स्थित एक स्टीट्यूट

बीएससी नर्सिंग की छात्रा लापता,अनहोनी की आशंका

बन्नादेवी थाना क्षेत्र के सारसौल स्थित एक इंस्टीट्यूट से बीएससी नर्सिंग की छात्रा लापता हो गई। कासगंज निवासी छात्रा सारसौल में किराए पर कमरा लेकर रह रही थी। सीसीटीवी फुटेज में वह एक युवक के साथ जाती दिखाई दे रही है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कराया है। जिला कासगंज के नदरई क्षेत्र निवासी युवती सारसौल स्थित एक इंस्टीट्यूट से बीएससी नर्सिंग का डिप्लोमा कर रही है। वर्तमान में वह सारसौल में किराए के मकान में रह रही थी। तीन दिन पहले छात्रा घर से चली गई। इसके बाद घर वापस नहीं लौटी। पिता ने छात्रा के मोबाइल पर कॉल की तो फोन रिसीव नहीं हुआ।

इस पर वह सारसौल आ गए। मकान मालिक ने बताया कि वह तीन दिन पहले गई है। पुलिस ने सीसीटीवी खंगाले तो छात्रा एक युवक के साथ घर से जाते हुए दिखाई दे रही है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी शिवा गौतम पुत्र जय सिंह निवासी गंगेश्वर कॉलोनी कासगंज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि छात्रा के लापता होने का मामला सामने आया है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बरामदगी के लिए पुलिस टीम लगी हुई है। जल्द ही बरामद कर लिया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;