Aligarh News: बार-बेंच में सामंजस्य को प्राथमिकता
Aligarh News: खैर तहसील में नए तहसीलदार विमल कुमार ने कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने अधिवक्ताओं के साथ परिचय वार्ता में न्यायसंगत और पारदर्शी तरीके से काम करने का आश्वासन दिया। लंबित मामलों का जल्दी निपटारा करने और न्याय के समय पर वितरण पर जोर देने का वादा किया।

Aligarh News: खैर, संवाददाता। तहसीलदार अवनीश कुमार के स्थानांतरण के बाद आगरा की फतेहाबाद तहसील से स्थानांतरित होकर आए विमल कुमार ने बुधवार को खैर तहसील का कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार संभालने के बाद तहसील सभागार में बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं अधिवक्ताओं के साथ परिचय वार्ता आयोजित की गई। परिचय वार्ता में तहसीलदार विमल कुमार ने अधिवक्ताओं को अपनी कार्यशैली से अवगत कराते हुए कहा कि न्यायसंगत एवं पारदर्शी तरीके से कार्य करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। लंबित वादों का अधिक से अधिक निस्तारण कराने के साथ ही फरियादियों को समय से न्याय दिलाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में बार और बैंच के बीच बेहतर सामंजस्य बनाए रखने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।
इस दौरान एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन वीडी वर्मा, प्रेमपाल शर्मा, बार अध्यक्ष शिशुपाल शर्मा, विनोद शर्मा, महामंत्री अनूपगिरि गोस्वामी, रवि कुमार आदि मौजूद रहे।


