अलीगढ़ के नए डीएम बने आईएएस अविनाश कुमार

Newswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़
Follow us on Google News
share

अलीगढ़ के नए डीएम आईएएस अविनाश कुमार होंगे, जो गाजीपुर से ट्रांसफर होकर आ रहे हैं। संजीव रंजन को विशेष सचिव कृषि विभाग बनाया गया है। शासन ने 10 जिलों के डीएम बदले हैं। अविनाश कुमार 2013 बैच के आईएएस हैं और लखनऊ के निवासी हैं।

अलीगढ़ के नए डीएम बने आईएएस अविनाश कुमार

अलीगढ़ के नए डीएम बने आईएएस अविनाश कुमार संजीव रंजन विशेष सचिव कृषि विभाग बनाए गएफोटो-अलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता। अलीगढ़ जनपद के नए डीएम गाजीपुर से ट्रांसफर होकर आ रहे आईएएस अनिवाश कुमार होंगे। यहां तैनात आईएएस संजीव रंजन को शासन ने विशेष सचिव कृषि विभाग बनाया है। सोमवार को शासन ने 10 जिलों के डीएम बदले। नवागत डीएम मूलरूप से लखनऊ के रहने वाले हैं और 2013 बैच के आईएएस हैं। डीएम के रूप में हरदोई, बाराबंकी, झांसी और गाजीपुर के बाद यह पांचवां जिला है। वहीं डीएम संजीव रंजन ने जिले का चार्ज जनवरी 2025 को संभाला था। एक साल से अधिक के कार्यकाल में एसआईआर की प्रक्रिया सम्पन्न कराई।

वहीं जिले में कानून व्यवस्था भी बीते एक वर्ष में बेहतर बनी रही। सभी तीज-त्योहार भी शांतिपूर्वक सम्पन्न कराए गए। अब नए डीएम बुधवार को चार्ज संभाल सकते हैं।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।