लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


अतरौली, संवाददाता। अतरौली, गंगीरी व डिबाई को जोड़कर कल्याण सिंह नगर के नाम से नया जिला बनाए जाने की कवायद शासन स्तर पर शुरू हो चुकी है। नए जिले बनाने को लेकर जहां एक तरफ लोग राजनीतिक नजरिए से देख रहे हैं वहीं दूसरी तरफ इसे विकास की नई इबारत बता रहे हैं। मंगलवार को हिन्दुस्तान ने इस बारे में स्थानीय लोगों से चर्चा की तो लोगों की मिलीजुली प्रतिक्रियाएं आईं। इस संबंध में गंगीरी निवासी अनुज वार्ष्णेय व्यापार जिला मंत्री का कहना है कि अतरौली कल्याण सिंह नगर को जिला बनाने की पहल मुख्य मंत्री जी बढ़िया की, जिससे व्यापारी भाइयों को व्यापार का फायदा मिलेगा।
व्यापार बढ़ेगा। हमारी तहसील नजदीक होगी, जिससे ट्रांसपोर्ट का खर्चा बचेगा। वहीं कैलाश चन्द्र ने बताया अतरौली कल्याण सिंह नगर जिला बनने से सभी को जिला बनने से कई फायदे होंगे। भाजपा बाबूजी के नाम पर जिला नहीं, क्षेत्रों का विकास कराए अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। समाजवादी पार्टी की जिलाध्यक्ष लक्ष्मी धनगर ने कहा कि सपा हमेशा से प्रशासनिक दृष्टि से पिछड़े और दुर्गम क्षेत्रों को जोड़कर नया जिला बनाने की समर्थक रहीं है लेकिन वर्तमान भाजपा सरकार ऐसे नये जिलों में आजतक मूलभूत सुविधायें विकसित नहीं कर सकी है, यह भाजपा की राजनीतिक लाभ लेने की कोशिशभर है, भाजपा का इस क्षेत्र के विकास से कोई लेना देना नहीं है। पूर्व मुख्यमंत्री बाबूजी कल्याण सिंह अलीगढ जनपद की शान हैं, पहचान है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उनकी मूल पहचान को मिटाना चाहती है। भारतीय जनता पार्टी भाजपा यदि अतरौली, गंगीरी, छर्रा क्षेत्र का वास्तव में विकास करना चाहती है तो बाबूजी के सम्मान में उनके नाम से इस क्षेत्र में विश्वस्तरीय अस्पताल, आईआईटी, आईआईएम, मेडिकल कॉलेज, विश्वविद्यालय आदि का निर्माण कराना चाहिए। जिससे युवाओं, बेरोजगारों सहित क्षेत्रीय जनता लाभान्वित हो सके। जिले से पहले तहसील स्तरीय सुविधा दिलाते तो अच्छा : चेयरमैन नगर पालिका नगर पालिका परिषद के चेयरमैन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता वीरेन्द्र सिंह लोधी ने कहा है कि अतरौली को पूर्व सीएम कल्याण सिंह बाबू जी के नाम से बनाया जाता है तो इसमें कोई बुराई वाली बात नहीं है। मगर अतरौली को तहसील जैसी सुविधाओं के लिए आज भी शासन-प्रशासन की ओर मुंह ताक रही है। इन परिस्थितियों में जिले का दर्जा न्याय संगत नहीं है। इसलिए अतरौली को जिला बनाया जाता है तो इसका वह स्वागत करते हैं। पति ने उठाई अतरौली को जिला बनाने मांग: साजदा बेगम अतरौली। आज जब प्रदेश में “अतरौली डिबाई” को मिलाकर नया ज़िला “कल्याण सिंह नगर” बनाए जाने की चर्चा अख़बारों की सुर्खियों में है, तब अतरौली की जनता पुराने संघर्ष को याद कर रही है। नगर पालिका परिषद की पूर्व चेयरमैन साजदा बेगम ने कहा है कि बीते साल 2010 में उनके पति स्वर्गीय डॉ. मुबीन इफ़्तिख़ार ने अतरौली को ज़िला बनाने की जो मुहिम शुरू की थी, वह केवल एक मांग नहीं, बल्कि अतरौली की पहचान और विकास का आंदोलन था। उन्होंने जनता के बीच जाकर हस्ताक्षर अभियान चलाया, रैली निकाली, ज्ञापन सौंपे, और इस मुद्दे को प्रदेश स्तर तक पहुंचाया। उस समय यह मांग इतनी मज़बूती से उठी कि इसे व्यापक जनसमर्थन मिला और हर वर्ग के लोगों ने डॉ. मुबीन इफ़्तिख़ार के इस सपने को अपना सपना मान लिया। अगर पूर्व सीएम के नाम पर अतरौली को जिला बनाया जाता है, तो इसका स्वागत है। अतरौली को जिला बनाने के लिए राजू भैया जी द्वारा प्रस्ताव दिया है उसका जितना स्वागत किया जाये कम है। अतरौली को जिला बनने के बाद व्यापार के नये मार्ग अग्रसर होंगे विकास के नये रास्ते खुलेंगे। क्षेत्र का का सर्वगणी होगा। कमल अग्रवाल, तुलसी डेरी उद्योगपति अतरौली अतरौलीं को जिला बनाने का प्रस्ताव से कस्वां मे खुशी की लहर है सभी लोगो की बहुत वक़्त मन की इच्छा पूरी होने का समय आ गया है बाबू जी कल्याण सिंह जी ने नये जिले का बनना अतरौली नगर वासियो के गर्व करने वाला है संदीप शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष भाजपा फोटो ल्याण सिंह नगर जिला बनने से लोगो को बहुत फायदे होगे पहले तो व्यापार बढ़ेगा और सरकारी काम लिए सरकारी व्यवस्थाएं नजदीक होगी। ससे विकास के रास्ते खुलेंगे। ट्रांसपोर्ट का खर्चा बचेगा। ये बाबू जी को सच्ची श्रद्धांजलि होंगी । हरिओम उपाध्याय, व्यापारी व्यापार बढ़ेगा और छोटा जिला होने से लोगो को फायदे मिलेगे गंगीरी से अलीगढ़ 40 किलोमीटर है कल्याण सिंह नगर जिला नजदीक होने के फायदे मिलेगे। युवाओं को नौकरी के अवसर बढ़ेगें। गंगीरी के शामिल होने से तरक्की के नये रास्ते खुलेंगे। नरेश कुमार वार्ष्णेय, व्यापारी अतरौली जिला बनने से सबसे अधिक लाभ आम वादकारियों को होगा। इसके अलावा अतरौली में डिबाई तहसील तक के लोग आयेंगे। इससे विकास के रास्ते खुलेंगे। पूर्व सीएम कल्याण सिंह नगर के नाम से होने वाले इस जिले की बनने की पूरी उम्मीद है। केके एडवोकेट, वरिष्ठ अधिवक्ता अतरौली अतरौली को जिला बनाने की मांग लम्बे समय से हो रही है। अतरौली का अपना लम्बा इतिहास है अतरौली राजनैतिक और धार्मिक महत्व है। बाबू जी ने अतरौली के लम्बासंघर्ष किया अतरौली मे उनकी आत्मा बसती है उनके नाम से अतरौली को जिला बनाना सभी को खुशी देगा गोपाल बाबू सराफ, व्यापारी, अतरौली अतरौली को जिला बनते देखने का सपना जो हमने 35 वर्ष पूर्व देखा था, उसका पूरा होने का समय अब आ गया है। बाबू जी इच्छा थी अतरौली जिला बने जिस से जहाँ विकास के नये मार्ग खुले। राजू भैया का प्रस्ताव स्वागत योग्य है। ये बाबू जी को सच्ची श्रद्धांजलि होंगी । प्रो दिनेश गुप्ता, अतरौली
Loading videos...
Loading videos...
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।