नीति सिंह अंडर 19 महिला क्रिकेट टीम की सलेक्टर चयनित
अलीगढ़ की बेटी नीति सिंह ने एक बार फिर अलीगढ़ का नाम ऊंचा किया है। नीति को अंडर 19 महिला क्रिकेट टीम चयनित करने करने के लिए चयनकर्ता बनाया गया है।...

फोटो 00
अलीगढ़ । कार्यालय संवाददाता
अलीगढ़ की बेटी नीति सिंह ने एक बार फिर अलीगढ़ का नाम ऊंचा किया है। नीति को अंडर 19 महिला क्रिकेट टीम चयनित करने करने के लिए चयनकर्ता बनाया गया है। उनकी इस सफलता पर कॉलेज प्रबंधन ने शुक्रवार को उन्हें डीएवी इंटर कॉलेज में सम्मानित किया गया।
चिरंजी लाल इंटर कॉलेज में तैनात व्यायाम शिक्षिका नीति सिंह को चयन अंडर 19 महिला क्रिकेट टीम चुनने के लिए चयनकर्ता के रूप में चुना गया है। इससे पहले भी उन्हें 2019 अंडर 19 महिला क्रिकेट टीम चुनने के लिए चुना गया था। नीति द्वारा चयनित टीम 14वीं राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेगी। शुक्रवार को डीएवी कॉलेज में डॉ. विपिन वार्ष्णेय जिला क्रीड़ा सचिव व शिक्षकों ने उन्हें बुके देकर सम्मानित किया। जिला क्रीड़ा प्रभारी ईश्वर दास वर्मा ने बताया कि नीति सिंह मंडलीय क्रीड़ा प्रभारी बालिका का दायित्व भी निभा रही हैं। इस कार्यक्रम में उपस्थित विजय कुमार, बृजेंद्र यादव, अनिल पाल व अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
