
आठवें वेतन आयोग की परिधि से बाहर रखने पर भड़के पेंशनर्स
Aligarh News - आठवें वेतन आयोग की परिधि से बाहर रखने पर भड़के पेंशनर्स 15 दिसंबर को
आठवें वेतन आयोग की परिधि से बाहर रखने पर भड़के पेंशनर्स 15 दिसंबर को कलक्ट्रेट पर होगा राष्ट्रव्यापी धरना प्रदर्शन सेवानिवृत कर्मचारी एवं शिक्षक पेंशनर्स एसोसिएशन कर रही आयोजन अलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता। सेवानिवृत कर्मचारी शिक्षक समन्वय समिति एवं सेवानिवृत कर्मचारी एवं पेंशनर्स संगठन ने 15 दिसंबर को कलक्ट्रेट पर राष्ट्रव्यापी धरने-प्रदर्शन का आव्हान किया है। पेंशनर्स के अनुसार केंद्रीय आठवे वेतन आयोग के विचारणीय विषयों में पेंशनरों के पेंशन पुनरीक्षण एवं पेंशनरी लाभ के मुद्दे को शामिल करने आदि की मांग को लेकर 15 दिसंबर को राष्ट्रव्यापी धरना प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री को ज्ञापन दिया जाना है। जिसका आवाहन अखिल भारतीय राज्य सरकार पेंशनर फेडरेशन ने किया है।
जनपद में बड़े पैमाने पर तैयारी चल रही है। जिसमें सभी राज्यकर्मी ,स्थानीय निकाय, जल संस्थान ,विकास प्राधिकरण, सार्वजनिक उपक्रम ,आवास विकास सहित विभिन्न विभागों से और विभिन्न शिक्षक संवर्गों से सेवानिवृत्ति पेंशनर्स को एकजुट करने का अभियान किया गया है। जिलाध्यक्ष उदयराज सिंह ने कहा कि पेंशनर्स के सेवाकाल का लंबित वेतन यदि लंबित न रखा गया होता तो उसे पेंशन का भुगतान करने के लिए सरकार को फंड उपलब्ध कराना पड़ता। क्योंकि उस वेतन को लंबित रखना था इसलिए फंड आवंटित नहीं किया गया। जो उस समय सरकार की भविष्य में भुगतान की जाने वाली बचत रही। यह कोई राजपाट नहीं बल्कि प्रदेश व देश भर के करोड़ों पेंशनर एवं उनके परिवारों के जीवन यापन का सहारा बनी पेंशन व पेंशनरी लाभों को बचाये रखने का सवाल है। इतने पर भी सरकार का नकारात्मक रवैया नहीं बदला तो आंदोलन तेज करना बाध्यता होगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




