देश तुम्हारा ऋणी रहेगा तुम मिसाल बन जाओगे, जिस दिन अपना झंडा पाकिस्तान पे तुम फहराओगे

Jan 21, 2026 12:50 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़
share

Aligarh News - प्रख्यात कवि डॉ रवीन्द्र भ्रमर की स्मृति में नुमाइश के कृष्णांजलि नाट्यशाला में हुआ राष्ट्रीय एकता कवि सम्मेलन

देश तुम्हारा ऋणी रहेगा तुम मिसाल बन जाओगे, जिस दिन अपना झंडा पाकिस्तान पे तुम फहराओगे

अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। नुमाइश में मंगलवार को कवि डॉ. रवीन्द्र भ्रमर की स्मृति में ’शिखर’ साहित्यिक संस्था की ओर से थ्री डॉट्स सेवामार्ग पब्लिक स्कूल एवं अंकुर पब्लिक स्कूल के सौजन्य से कृष्णांजलि नाट्यशाला में राष्ट्रीय एकता कवि सम्मेलन का आयोजन आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ थ्री डॉट्स सेवामार्ग पब्लिक स्कूल की ओर से इंजी.राम कुमार शर्मा, अजय शर्मा, अंकुर पब्लिक स्कूल से अंकुर शर्मा, इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक डा. अजय वर्धन आर्चाय, योगेश अग्रवाल, नवीन बंसल, प्रीति वार्ष्णेय एडवोकेट ने संयुक्त रूप से किया। ओजस्वी कवि एवं कवि सम्मेलन के संयोजक डॉ. हरीश बेताब एवं प्रसिद्ध हास्य कवि पदम् अलबेला के संचालन में हुए कवि सम्मेलन में प्रसिद्ध कवि पदम् अलबेला की इस रचना ने वाहवाही लूटी..... कौन दिशा में चला लेके तू सिपहिया पर खूब तालियां बजी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वो शाहजहां खुद को लिख नहीं पाया, हर एक खत में वो मुमताज मुझको लिखता है, मशहूर शायरा रेहाना शाहीन की रचना जमकर सराही गई। मशहूर शायर बाबर इलियास ने कहा..हालांकि यहां कोई ठिकाना भी नहीं है, लेकिन ये शहर छोड़ के जाना भी नहीं है। ओजस्वी कवि एवं कार्यक्रम के संयोजक डॉ.हरीश बेताब ने सैनिकों को लेकर इस रचना से श्रोताओं में जोश भर दिया...देश तुम्हारा ऋणी रहेगा तुम मिसाल बन जाओगे, जिस दिन अपना झंडा पाकिस्तान पे तुम फहराओगे। प्रसिद्ध हास्य कवि मणि मधुकर मूसल ने इस रचना से श्रोताओं को ठहाके लगाने पर मजबूर कर दिया। घरवाली से हम घबराएं ,अपनी पूंछ हिलाएं हमें क्या हो गया है। कार्यक्रम में प्रसिद्ध हास्य कवि पदम अलबेला, प्रेम किशोर पटाखा, मशहूर शायर बाबर इलियास, जॉनी फास्टर, डॉ. मुजीब शहजर, डा. हरीश बेताब, मणि मधुकर मूसल, मशहूर शायरा रेहाना शाहीन, गीतू महेश्वरी, उदयभानी, योगेश सेंगर, नसीर नादान, विशाल नरायन शर्मा सहित अन्य कवियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।