आपदा प्रबंधन में उत्कृष्ट कार्यों को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान

Newswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़
Follow us on Google News
share

अलीगढ़ में आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में उत्कृष्टता को मान्यता देने के लिए सुभाष चंद्र बोस पुरस्कार के लिए जिला स्तर पर नामांकन को बढ़ावा दिया जाएगा। डीएम अविनाश कुमार ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे संबंधित क्षेत्रों में पुरस्कार की जानकारी फैलाएं और उत्कृष्ट कार्य करने वालों का नामांकन प्रोत्साहित करें।

आपदा प्रबंधन में उत्कृष्ट कार्यों को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान

अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए दिए जाने वाले प्रतिष्ठित सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार के लिए जिला स्तर पर अधिकाधिक नामांकन सुनिश्चित किए जाएंगे। यह पुरस्कार प्रत्येक वर्ष 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर प्रदान किया जाता है। डीएम अविनाश कुमार ने सभी एसडीएम एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में इस पुरस्कार का व्यापक प्रचार-प्रसार करें और आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों, स्वयंसेवी संगठनों, संस्थाओं एवं नवाचारी पहलों की पहचान कर उनके नामांकन को प्रोत्साहित करें।

उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर पूर्व चेतावनी तंत्र को मजबूत करने, राहत एवं बचाव कार्यों के प्रभावी संचालन, पुनर्वास एवं पुनर्निर्माण, सामुदायिक सहभागिता, आपदा जोखिम न्यूनीकरण और आपदा-रोधी अवसंरचना के विकास जैसे क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वालों को इस पुरस्कार के लिए आगे लाया जाए।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।