National Prajapati Army Celebrates Padma Shri Dr Ratnappa Kumhar s Birth Anniversary in Aligarh डॉ. रत्नप्पा ने शिक्षा के क्षेत्र में किया बड़ा योगदान, Aligarh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAligarh NewsNational Prajapati Army Celebrates Padma Shri Dr Ratnappa Kumhar s Birth Anniversary in Aligarh

डॉ. रत्नप्पा ने शिक्षा के क्षेत्र में किया बड़ा योगदान

Aligarh News - अलीगढ़ में राष्ट्रीय प्रजापति सेना ने पद्मश्री डॉ. रत्नप्पा कुम्हार की जयंती मनाई। राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरपाल सिंह ने उनके शिक्षा में योगदान और शोषित वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए किए गए कार्यों की...

Newswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़Mon, 15 Sep 2025 11:20 PM
share Share
Follow Us on
डॉ. रत्नप्पा ने शिक्षा के क्षेत्र में किया बड़ा योगदान

अलीगढ़। राष्ट्रीय प्रजापति सेना ने सोमवार को प्रजापति टावर, चौराहा महेंद्र नगर में पद्मश्री डॉ. रत्नप्पा कुम्हार (प्रजापति) की जयंती मनाई। राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरपाल सिंह विधायक ने कहा कि डॉ. रत्नप्पा शोषित, वंचिता, उपेक्षितों के महानायक एवं प्रजापति समाज के कुलभूषण थे। उनका शिक्षा के क्षेत्र में बहुत बड़ा योगदान है। संगठन संरक्षक प्रेमपाल सिंह प्रजापति ने कहा कि उन्होंने संविधान में एससी, एसटी व ओबीसी को हर अधिकार दिलाने का कार्य किया। संगठन जिलाध्यक्ष अजय कुमार प्रजापति ने विचार रखे। दौरान में गंगा सिंह प्रजापति, दिनेश प्रजापति, अशोक प्रजापति, गजेन्द्र कुमार वर्मा, आचार्य भोजराज सिंह, ओमप्रकाश सिंह प्रजापति, हरिओम प्रजापति राजकुमार प्रजापति, राकेश कुमार प्रजापति, इंस्पेक्टर महिपाल सिंह, गोकुलचंद प्रजापति, एड. मंगेश प्रजापति उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।