Hindi NewsUttar-pradesh NewsAligarh NewsMystery Surrounds Young Man s Death Body Found Hanging in Aligarh-Palwal Highway Warehouse
पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

संक्षेप:

Aligarh News - अलीगढ़-पलवल हाईवे पर एक गोदाम में 27 वर्षीय जितेंद्र का शव फांसी पर लटका मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। जितेंद्र रविवार शाम घर से निकला था और लौटकर नहीं आया। सोमवार सुबह शव की पहचान हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

Dec 16, 2025 01:47 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़
share Share
Follow Us on

खैर। अलीगढ़-पलवल खैर हाईवे पर मदन मोहन मालवीय इंटर कॉलेज अंडला के पास बने एक गोदाम में सोमवार सुबह एक युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। परिजनों ने युवक की हत्या कर शव लटकाए जाने की आशंका जताई है। खैर थाना क्षेत्र के गांव बिहारीपुर निवासी 27 वर्षीय जितेंद्र उर्फ भूरा पुत्र मनवीर सिंह रविवार शाम घर से घूमने जाने की बात कहकर निकला था। देर रात तक घर वापस न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन रात भर आसपास के जंगलों व संभावित स्थानों पर खोजबीन के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं लग सका।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सोमवार सुबह करीब 7 बजे परिजनों को सूचना मिली कि मदन मोहन मालवीय इंटर कॉलेज के पास स्थित एक गोदाम के अंदर कटठा के पेड़ पर एक युवक का शव लटका हुआ है। मौके पर पहुंचने पर शव की पहचान जितेंद्र के रूप में हुई। सूचना पर खैर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का कहना है कि जितेंद्र की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी और वह आत्महत्या जैसा कदम नहीं उठा सकता, इसलिए उन्होंने हत्या की आशंका जताई है। मृतक अपने पीछे पत्नी, दो छोटे बच्चों और परिजनों को छोड़ गया है, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी हो सकेगी। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।