युवक की संदिग्ध हालातों में मौत, परिवार में कोहराम
कासिमपुर कसेर में 23 वर्षीय सुनील कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजन खेत पर गए थे, तब सुनील घर में अकेला था। लौटने पर उसे पंखे से लटका पाया। बिना पुलिस को सूचना दिए, परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। सुनील के पीछे पत्नी, बेटी और माता-पिता हैं, पूरे गांव में शोक है।

दादों, संवाददाता। क्षेत्र के गांव कासिमपुर कसेर में 23 वर्षीय सुनील कुमार पुत्र श्यामवीर सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बुधवार सुबह जब परिजन खेत पर काम करने गए थे, तब सुनील घर में अकेला था। वापस लौटने पर परिजनों ने उसे दूसरी मंजिल के कमरे में पंखे के कुंडे से लटका पाया। इस हृदयविदारक घटना को देख परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना और पोस्टमार्टम कराए बिना ही गांव के श्मशान घाट में युवक का अंतिम संस्कार कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार, सुनील की शादी तीन वर्ष पूर्व हुई थी और उसकी पत्नी पिछले कुछ समय से मायके में थी।
वह अपने पीछे पत्नी, नन्हीं बेटी और माता-पिता सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गया है। इस दुखद घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


