Hindi NewsUttar-pradesh NewsAligarh NewsMurder in Aligarh Accused Confesses After Fleeing to Police Station

थाने के बाहर मुख्यारोपी ने हाथ धोए, पुलिस के सामने बोला- मैंने हत्या की है...

Aligarh News - आरोपियों को सिविल लाइन थाने में रखा, देर शाम तक की गई पूछताछ, मृतक ने इंस्टाग्राम पर डाला था एक लड़की का फोटो, उससे थी खुन्नस

Newswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़Mon, 13 Oct 2025 01:20 AM
share Share
Follow Us on
थाने के बाहर मुख्यारोपी ने हाथ धोए, पुलिस के सामने बोला- मैंने हत्या की है...

अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। घटना के बाद मोहल्ले में भीड़ से बचने के लिए मुख्यारोपी खुद को बचाते हुए थाने की तरफ भागा। वहां उसने बाहर लगे नल पर खून से सने हाथ धोए। इसके बाद पुलिस के सामने बोला कि मैंने हत्या की है। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसी की निशानदेही पर अन्य आरोपियों के नाम सामने आए। बाद में सभी पकड़े गए। भीड़ के गुस्से को देखते हुए पुलिस ने आरोपियों तड़के ही जवां थाने से निकाल दिया। उन्हें शहर के सिविल लाइन थाने में रखा गया। यहां एसएसपी ने आरोपियों से पूछताछ की। हत्या के पीछे वजह स्पष्ट नहीं हो सकी।

लेकिन, पूछताछ में असद ने बताया कि करन ने एक लड़की का फोटो इंस्टाग्राम पर डाला था। ये भी कहा कि हमने करन को समझाया। लेकिन, वह नहीं माना। इसे लेकर वे खुन्नस मान रहे थे। इसके अलावा पूर्व में आरोपी व मृतक के परिवारों के बीच झगड़े की भी बात सामने आई है। पुलिस दोनों पहलुओं पर जांच कर रही है।