ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश अलीगढ़अलीगढ़ में 24 घंटे में गरीबों के खातों में आया पैसा

अलीगढ़ में 24 घंटे में गरीबों के खातों में आया पैसा

लॉकडाउन के दौरान शासन स्तर से गरीबों के खाते में ₹1000 भेजा जा रहा है। अलीगढ़ नगर निगम में वार्ड 52 के सौ लोगों का फार्म जमा होने के 24 घंटे के भीतर पैसा आ गया। बसपा पार्षद मुशर्रफ हुसैन मजहर ने...

अलीगढ़ में 24 घंटे में गरीबों के खातों में आया पैसा
हिन्दुस्तान टीम,अलीगढ़Tue, 31 Mar 2020 12:19 PM
ऐप पर पढ़ें

लॉकडाउन के दौरान शासन स्तर से गरीबों के खाते में ₹1000 भेजा जा रहा है। अलीगढ़ नगर निगम में वार्ड 52 के सौ लोगों का फार्म जमा होने के 24 घंटे के भीतर पैसा आ गया। बसपा पार्षद मुशर्रफ हुसैन मजहर ने बताया कि सोमवार को नगर निगम के टैक्स विभाग में 100 लोगों की सूची आधार कार्ड, बैंक की पासबुक व राशन कार्ड के साथ जमा कराई थी और लोगों के खाते में मंगलवार की सुबह पैसे आ गए। पार्षद वार्ड वार सूची बनाकर नगर निगम में जमा करा रहे हैं। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी विनय कुमार राय ने बताया कि पार्षद जितनी जल्दी लोगों के दस्तावेज उपलब्ध करा देंगे उतनी ही जल्दी खातों में पैसा आ जाएगा, ताकि लोग आवश्यक सामग्री लॉक डाउन के दौरान खरीद सकें।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें