
एलिगेरियन क्रिकेट अकादमी ने 29 रन से जीता मैच
Aligarh News - - एएसए ग्राउंड पर रोमांचक वनडे मुकाबला
अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। एएसए ग्राउंड पर बुधवार को खेले गए रोमांचक वनडे क्रिकेट मुकाबले में एमके एलिगेरियन क्रिकेट अकादमी ने अलीगढ़ क्रिकेट स्कूल को 29 रनों से पराजित किया। मुकाबले में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन अंत में जीत एमके एलिगेरियन के नाम रही। टॉस जीतकर अलीगढ़ क्रिकेट स्कूल ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एलिगेरियन ने 38.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 227 रन बनाए। टीम की ओर से तरुण बघेल ने शानदार 70 रनों की पारी खेली। नितराज हरियाणा ने 41 रन, साहिल खान ने 22 रन, विवेक यादव ने 19 रन, गगन यादव ने 14 रन और यशु बघेल ने 10 रनों का योगदान दिया।
अलीगढ़ क्रिकेट स्कूल की ओर से गेंदबाजी में उत्कृष्ट जादौन ने तीन विकेट झटके, जबकि सुमित और आदित्य ने दो-दो विकेट हासिल किए। सौरभ, शिव और प्रतीक यादव को एक-एक विकेट मिला। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अलीगढ़ क्रिकेट स्कूल की टीम 39.2 ओवर में 198 रन पर सिमट गई। टीम के लिए अर्श राज ने 42 रन, अभय चौधरी ने 34 रन, पृथ्वीराज सिंह ने 25 रन, जबकि रॉबिन और सौरभ ने 16-16 रनों की पारी खेली। एमके एलिगेरियन की गेंदबाजी में नितराज हरियाणा ने तीन विकेट लेकर अहम भूमिका निभाई, जबकि आदित्य शर्मा और मयंक ने दो-दो विकेट चटकाए। विवेक यादव, ओम यादव और प्रतीक वर्मा को एक-एक विकेट लिया। ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए नितराज हरियाणा को मैन ऑफ द मैच चुना गया। एलिगेरियन के हेड कोच मोहम्मद मंसूर अहमद ने बताया कि गुरुवार सुबह एपीएस ग्राउंड पर एमके स्टार और एमके एलिगेरियन के बीच 45 ओवर का मैच खेला जाएगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




