डेढ़ माह पहले जैसलमेर मजदूरी को गया पति, अनहोनी की आशंका

Dec 15, 2025 01:02 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़
share

Aligarh News - - क्वार्सी क्षेत्र के आजाद नगर निवासी महिला ने दर्ज कराया मुकदमा

डेढ़ माह पहले जैसलमेर मजदूरी को गया पति, अनहोनी की आशंका

अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। क्वार्सी थाना क्षेत्र से करीब डेढ़ माह पहले मजदूरी के लिए जैसलमेर गया एक व्यक्ति गायब हो गया। पत्नी ने जैसलमेर पहुंचकर छानबीन की तो पता चला कि वह वहां पहुंचा ही नहीं था। पत्नी ने अनहोनी की आशंका जताते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। मौलाना आजाद नगर निवासी विलकेश गौरी के अनुसार तीन अक्टूबर को उनके पति इरशाद गौरी अलीगढ़ से मजदूरी के लिए राजस्थान के जैसलमेर के लिए गए थे। पांच अक्टूबर को महिला ने अपने पति को फोन किया तो फोन बंद था। कई दिन तक लगातार संपर्क किया, मगर कोई बात नहीं हो पाईं।

मजबूरी में महिला जैसलमेर में पति द्वारा बताए पते पर पहुंची। लेकिन, पता चला कि पति वहां पहुंचे ही नहीं हैं। इसके बाद महिला ने रिश्तेदारियों आदि में तलाश की, मगर कोई सुराग नहीं मिल सका। इंस्पेक्टर क्वार्सी नरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। ‌व्यक्ति की तलाश में टीमें लगा दी हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।