ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश अलीगढ़राज्यमंत्री रघुराज ने की विधायक दलवीर की सम्पत्ति जांच कराने की मांग

राज्यमंत्री रघुराज ने की विधायक दलवीर की सम्पत्ति जांच कराने की मांग

एक बार फिर से भाजपा की अंदरुनी कलह सतह पर आ गई है। भाजपा के ही राज्यमंत्री रघुराज सिंह ने बरौली विधायक दलवीर की सम्पति की जांच कराने की मांग उठाई है। प्रदेश अध्यक्ष से पूरे मामले की शिकायत की...

राज्यमंत्री रघुराज ने की विधायक दलवीर की सम्पत्ति जांच कराने की मांग
हिन्दुस्तान टीम,अलीगढ़Mon, 17 Feb 2020 12:36 PM
ऐप पर पढ़ें

एक बार फिर से भाजपा की अंदरुनी कलह सतह पर आ गई है। भाजपा के ही राज्यमंत्री रघुराज सिंह ने बरौली विधायक दलवीर की सम्पति की जांच कराने की मांग उठाई है। प्रदेश अध्यक्ष से पूरे मामले की शिकायत की है।

राज्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष से शिकायत की गई है। कहा है कि मेरी सम्पति की जांच कराई जाए। इसके साथ ही बरौली विधायक की सम्पति की जांच होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि मेरे पिता 12 गांवों के जमींदार थे। मौजूदा स्थिति में हमारी सम्पति तो घट गई। वहीं विधायक की बढ़ गई है। आखिर ऐसे कौन से धंधे चल रहे हैं। इसकी सच्चाई जनता के सामने आनी चाहिए।

भाजपा विधायक बोलें, 18 चुनाव लड़े,करा लें संपत्ति की जांच

भाजपा विधायक दलवीर सिंह ने राज्य मंत्री रघुराज सिंह द्वारा उनकी संपत्ति जांच कराए जाने के सवाल पर कहा कि उन्होंने अब तक 18 चुनाव लड़े हैं। प्रत्येक चुनाव में संपत्ति से संबंधित दिए जाने वाला शपथ पत्र चुनाव आयोग के पास सुरक्षित है। कोई भी उनकी संपत्ति की जांच करा सकता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें