Hindi NewsUttar-pradesh NewsAligarh NewsMayor Prashant Singhal Conducts Mass Wedding for 25 Daughters on 25th Anniversary
25वीं शादी की वर्षगांठ पर मेयर ने 25 कन्याओं का विवाह कराया

25वीं शादी की वर्षगांठ पर मेयर ने 25 कन्याओं का विवाह कराया

संक्षेप:

Aligarh News - सात फेरे लेकर एक दूसरे हुए 25 जोड़े, बारात आई और रस्में पूरी कराई, मंच पर दुल्हे व दुल्हनों के साथ मेयर प्रशांत सिंघल व पूजा सिंघल ने भी पहनाई वरमाला

Jan 15, 2026 12:41 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़
share Share
Follow Us on

अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। रजत जयंती पर सामाजिक दायित्व का संकल्प निभाते हुए मेयर प्रशांत सिंघल ने बुधवार को 25 बेटियों का विवाह कराकर उनके जीवन में खुशियों का नवप्रांरभ कराया। मेयर प्रशांत सिंघल व पूजा सिंघल ने अपनी 25वीं शादी की सालगिरह के अवसर पर बुधवार को 25 बेटियों के सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन जीटी रोड स्थित आभा ग्रांड होटल में किया। 25 बेटियों की शादी हिन्दू रीति रिवाज व परंपरा के अनुसार संपन्न कराई। बेटियों को दान दहेज व आशीष देकर विदा किया। शादी की 25वीं सालगिरह पर मेयर प्रशांत सिंघल ने शहर की आर्थिक रूप से कमजोर 25 बेटियों के कन्यादान की शपथ ली थी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बुधवार को मेयर प्रशांत सिंघल ने हजारों लोगों की मौजूदगी में संकल्प को पूरा किया। जीटी रोड पर आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में 25 दुल्हनों के साथ दुल्हे बारात लेकर पहुंचे। मेयर के परिवार ने बारात का स्वागत किया। बाराती होटल में आए और उनकी मेहमानवाजी की गई। शुभ मुहूर्त में 25 जोड़ों का पुजारियों ने विवाह संस्कार संपन्न कराया। रीति रिवाज के अनुसार पहले विवाह की रस्म कराई गई और इसके बाद सभी ने फेरे लिए। इसके बाद मंच पर सभी जोड़ों को बुलाया गया, जिसके बाद वरमाला की रस्म पूरी कराई गई। मेयर प्रशांत सिंघल व पूजा सिंघल ने भी एक दूसरे को वरमाला पहनाई। वरमाला की रस्म होने के बाद शादी समारोह में पहुंचे प्रभारी मंत्री चौ. लक्ष्मीनारायण, सांसद सतीश गौतम, कोल विधायक अनिल पाराशर, इगलास विधायक राजकुमार सहयोगी समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने 25 जोड़ों का जीवन की नई शुरूआत करने पर आशीर्वाद दिया। नेताओं से लेकर शहर की निर्यातक व उद्यमी शामिल हुए मेयर प्रशांत सिंघल व पूजा सिंघल की 25वीं शादी की वर्षगांठ के मौके पर आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में शहर के गणमान्य लोगों से लेकर जनप्रतिनिधि, निर्यातक, उद्यमी, कारोबारी, पार्षद व अफसर शामिल हुए। गैर प्रांतों के सांसद, विधायक, मेयर व कारोबारी हिस्सा लेने पहुंचे। सुबह से लेकर देररात तक जीटी रोड आभाग्रांड में मेयर को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। मेयर दिन भर लोगों से घिरे रहे। संकल्प को पूरा किया: मेयर मेयर प्रशांत सिंघल ने कहा कि उन्होंने बेटियों के कन्यादान का संकल्प लिया था और उसको पूरा किया। केंद्र व राज्य सरकार भी बेटियों की सुरक्षा व विकास को लेकर चिंतित है। ऐसे में हमारा भी दायित्व बनता है कि समाज के ऐसे वर्ग के लोग जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं, उनकी बेटियां शादी व शिक्षा से वंचित नहीं रहनी चाहिए। बेटियों के सम्मान, सुरक्षा एवं सुखद भविष्य को समर्पित यह सामाजिक प्रयास भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं, पारिवारिक मूल्यों एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की सशक्त अभिव्यक्ति है। यह आयोजन केवल एक वैवाहिक संस्कार तक सीमित नहीं, बल्कि समाज के प्रति दायित्व निर्वहन का एक प्रेरक और अनुकरणीय संकल्प पूरा हुआ। महिला संगीत से तैयारियां हो गई थीं शुरू यह सामूहिक विवाह दूसरे सामूहिक विवाहों से हटकर था। अमूमन सामूहिक विवाह वाले दिन शादियां होती हैं और बेटियां विदा होकर चली जाती हैं। लेकिन यहां पर सभी रीति रिवाज व परंपरा घर की शादियों की तरह निभाई गई। मेयर के परिवार व उनके रिश्तेदारों ने महिला संगीत से शुरूआत कराई। पहले आवास पर सभी बेटियों को बुलाया गया। उनको संगीत के कार्यक्रम में शामिल कराया गया। 25 बेटियों के लिए दैनिक उपयोगी सामान एक समान खरीदे गए। कपड़े, गहने, बर्तन, कूलर, फ्रिज, बेड, बिस्तर, अलमारी, सूटकेस समेत अन्य सामग्री की देकर विदा किया गया। दुल्हनों को घर पर जिस तरह से सभी सामान दिए जाते हैं उसी तरह से दिए गए। इसके बाद बारी आती है लड़के पक्ष की। बारात आने के साथ लड़के पक्ष का भी उसी अंदाज में स्वागत किया गया। दुल्हों को भी सभी आवश्यक सामान इस शादी में भेंट किए गए। यह केवल एक सामूहिक विवाह समारोह नहीं था यह एक परिवार के शादी समारोह जैसा था। शादी समारोह वाले बोले हम जीवन में ऐसा नहीं कर पाते सामूहिक शादी समारोह में शामिल होने आईं दुल्हन गुंजन व दूल्हा कपिल कुमार ने बताया कि जीवन में वह इस तरह के आयोजन कर शादी नहीं कर पाते। यहां पर महसूस नहीं होने दिया गया कि वह परिवार का हिस्सा नहीं हैं। एक-एक चीजों का ध्यान रखना यह बड़े काबिले तारीफ है। बारातियों का जिस अंदाज में स्वागत यहां किया गया वह बेजोड़ था। हम लोग शादी करते तो शायद हमारे लोग ही नहीं आते, लेकिन इस शादी में जाने माने लोग आए इससे गरिमा और बढ़ गई। मेयर प्रशांत सिंघल के कारण यह संभव हो सका। इनकी हुई शादी: वर कपिल कुमार, गौरव कुमार, ज्ञान सिंह, विकास, विनय कुमार, अजय, योगेंद्र कुमार, हरजीत सिंह, मनीष कुमार, लखन सिंह, मोहित कुमार, नेकपा सिंह, सोनू, सोनू, मनोज, लखन, कुलदीप, दीपक, अमित, मनोज कुमार, अमन कुमार, नरेंद्र, हरी, आकाश कुमार, सतेंद्र कुमार। कन्या गुंजन, अनुराधा, स्वाति, कुमकुम, अंशुल कुमारी, कुमकुम, नीतिका, अंजली, रागिनी, गुंजन, प्रीति कुमारी, रश्मि, रूबी, मीनू, हेमलता, अंजलि, शालू, मेनका, तनीषा, देवकी, दुर्गेश, भारती, सोना, अंजलि, आशा रानी। यह रहे मौजूद मेयर प्रशांत सिंघल, पत्नी पूजा सिंघल, भाई निशांत सिंघल, मेघा सिंघल, माता सुनीता सिंघल