Master Omprakash Elected District President Bhupendra Vashrney as State Vice President in Aligarh उप्र उद्योग व्यापार मंडल मिश्रा गुट की जिला व महानगर इकाई गठित, Aligarh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAligarh NewsMaster Omprakash Elected District President Bhupendra Vashrney as State Vice President in Aligarh

उप्र उद्योग व्यापार मंडल मिश्रा गुट की जिला व महानगर इकाई गठित

Aligarh News - फोटो.. -मास्टर ओमप्रकाश जिलाध्यक्ष, भूपेंद्र वाष्र्णेय प्रदेश उपाध्यक्ष व दीपक वाष्र्णेय महानगर अध्यक्ष बने अलीगढ़,

Newswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़Tue, 18 March 2025 07:15 PM
share Share
Follow Us on
उप्र उद्योग व्यापार मंडल मिश्रा गुट की जिला व महानगर इकाई गठित

फोटो.. -मास्टर ओमप्रकाश जिलाध्यक्ष, भूपेंद्र वाष्र्णेय प्रदेश उपाध्यक्ष व दीपक वाष्र्णेय महानगर अध्यक्ष बने

अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल मिश्रा गुट की जिला व महानगर इकाई की मंगलवार को रामघाट रोड स्थिति एक होटल में घोषणा की गई। जिसमें मास्टर ओमप्रकाश को जिलाध्यक्ष, भूपेंद्र वाष्र्णेय को प्रदेश उपाध्यक्ष, हरिबाबू गुप्ता को जिला महामंत्री व दीपक वाष्र्णेय को महानगर अध्यक्ष बनाया गया।

उप्र उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा की संस्तुति पर संरक्षक चंद किशोर जलाली ने जिला व महानगर कार्यकारिणी घोषित की। महानगर अध्यक्ष दीपक वाष्र्णेय ने महानगर की कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें चेयरमैन मानव महाजन, प्रभारी नितिन घुट्टी, महामंत्री दिनेश अग्रवाल, विवेक गुप्ता, कोषाध्यक्ष प्रशांत, वरष्ठि उपाध्यक्ष दीपक जलाली, दिव्यांश सिंघल, मनीष, अजय, विनोद पंडित, मुरली महेश गुप्ता, पवन, लोकेश वाष्र्णेय को बनाया गया। उपाध्यक्ष प्रदीप, हरिओम वाष्र्णेय, विवेक मित्तल, बल्लभ गौड़, आशीष जादौन, संयुक्त महामंत्री गरुण सिंघल व पवन कुमार बने। सगंठन मंत्री कुश वाष्र्णेय, तनुराग वाष्र्णेय, आशीष, वरिष्ठ मंत्री हैदर, सत्यप्रकाश, मुख्य सलाहकार आकाश दीप वाष्र्णेय व मुख्य कानूनी सलाहकार प्रवीण नाथ शर्मा बनाए गए। प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र वाष्र्णेय ने कहा कि 23 मार्च को लखनऊ में व्यापारी महाकुंभ का आयोजन होगा, जिसमें बड़ी संख्या में व्यापारी अलीगढ़ से हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद होंगे। इस मौके पर सुरेश पेठा संगठन मंत्री,प्रदेश मंत्री विजय गुप्ता, नितिन घुट्टी, हरी बाबू गुप्ता, अशोक, दीपक जलाली, राकेश लीडर मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।