घने बाजार में दुकान में लगी भीषण आग, अफरा-तफरी

Newswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़
share

Aligarh News - कोतवाली नगर थाना क्षेत्र के भुजपुरा चौराहा स्थित दुकान में हुई घटना, दमकल की पांच गाड़ियों ने डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद बुझाई आग

घने बाजार में दुकान में लगी भीषण आग, अफरा-तफरी

अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। कोतवाली नगर थाना क्षेत्र के भुजपुरा चौराहा स्थित घने बाजार में कन्फेक्शनरी व स्टेशनरी की दुकान में सोमवार शाम को भीषण आग लग गई। आग की लपटों को देख लोग सहम गए। आसपास के दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि दमकल की पांच गाड़ियों ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। साथ ही आसपास की 12 अन्य दुकानों व एटीएम तक आग को फैलने से पहले ही रोक लिया। भुजपुरा चौराहे पर अरुण माहेश्वरी की कन्फेक्शनरी व स्टेशनरी की दुकान है। सोमवार शाम करीब साढ़े पांच बजे अचानक दुकान से धुआं उठने लगा। देखते ही देखते धुएं के गुबार आसपास तक फैल गया। कुछ देर बाद दुकान में आग लग गई। शाम 05:40 बजे दमकल को सूचना मिली। इस पर बन्नादेवी फायर स्टेशन से तीन, जबकि तालानगरी व पुलिस लाइन से एक-एक गाड़ी मौके पर पहुंची। सीएफओ मुकेश कुमार व एफएसओ संजीव कुमार सिंह भी पहुंच गए। उस समय आग विकराल रूप ले चुकी थी। उसकी लपटें दुकान के बाहर तक आ रही थीं। टीम ने अथक प्रयासों व सूझबूझ का परिचय देते हुए आग को बुझाया गया। उधर, घटना के चलते लोगों में दहशत का माहौल बना रहा।

शॉर्ट सर्किट से लगी थी आग :

जिस दुकान में आग लगी थी, उसके तीनों तरफ मार्केट में दो एटीएम व 12 अन्य दुकानें भी थीं। लेकिन, टीम ने आग को फैलने से पहले ही बुझा लिया। जांच में पता चला कि शॉर्ट सर्किट के चलते आग लगी थी।

Voice of UP

वर्जन

भुजपुरा स्थित एक दुकान में आग लगी थी। अग्निशमन कर्मियों ने सूझबूझ से आग पर काबू पाया। साथ ही उसे आसपास की 12 अन्य दुकानों व एटीएम तक फैलने से रोका। आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

मुकेश कुमार, सीएफओ

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

अग्निशामक टीम ने आग पर काबू पाने में कितना समय लिया?
दमकल की पांच गाड़ियों ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।