Aligarh News: कायस्थ महासभा ने किया पौधरोपण

हिन्दुस्तान, अलीगढ़
Follow us on Google News
share

Aligarh News: अलीगढ़ में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। दिवंगत समाजसेवी राज सक्सेना की याद में पहला पौधा लगाया गया। अन्य पदाधिकारियों ने भी अपने परिवार के लिए पौधे लगाए। अध्यक्ष ने कहा कि इस पौधों का लक्ष्य समाज के प्रति सेवा और प्रेरणा देना है।

Aligarh News: कायस्थ महासभा ने किया पौधरोपण

Aligarh News: अलीगढ़। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के तत्वाधान में राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष मनोज सक्सेना के आवाहन पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने एडीए कॉलोनी सासनी गेट स्थित चित्रगुप्त पार्क में वृहद स्तर पर पौधरोपण किया गया। जिसमें सबसे पहला पौधा सामाजिक कार्यकर्ता दिवंगत राज सक्सेना के लिए लगाया गया। इसके बाद सभी पदाधिकारियों ने एक एक पौधा अपने परिवार की तरफ से लगाया। अध्यक्ष ने कहा कि राज सक्सेना ने पूरे जीवन समाज के लिए काम किया और उनकी स्मृति में लगाया हुआ यह पौधा भी समाज के लिए कार्य करने की प्रेरणा प्रदान करेगा। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अनूप सक्सेना, प्रदेश संयोजक प्रवीर सक्सेना, जिला महामंत्री प्रमोद सक्सेना, आलोक सहारिया, चिराग सक्सेना, ऋतिक सक्सेना, हर्ष सक्सेना, रमेश चंद्र, जीतू, रोबी कटारा मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।