डूडा कर्मचारी से मारपीट, पिस्टल की बट से सिर फोड़ा

Feb 28, 2026 01:20 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़
share

Aligarh News - कार्यालय से लौट रहे थे कर्मचारी, कर्मचारी ने जेब में रखे 1.16 लाख रुपये व गले में पड़ी जंजीर लूटने का लगाया आरोप

डूडा कर्मचारी से मारपीट, पिस्टल की बट से सिर फोड़ा

अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। महुआखेड़ा थाना क्षेत्र के बौनेर इलाके में शुक्रवार शाम नकाबपोश बदमाशों ने डूडा कर्मचारी को घेरकर मारपीट कर दी। आरोप है कि पिस्टल की बट से सिर फोड़ दिया और जेब में रखे 1.16 लाख रुपये लूट ले गए। हालांकि पुलिस ने लूट से इन्कार किया है। आरोपियों की तलाश में सीसीटीवी कैमरे दिखवाए जा रहे हैं। महुआखेड़ा थाना क्षेत्र के बौनेर इलाके में स्थित राधारमण कालोनी निवासी रोबिन सिंह डूडा कार्यालय में तैनात हैं। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले घर में शादी हुई है। ऐसे में किसी का हिसाब करने के लिए जेब में रुपये रखे हुए थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

लेकिन, रुपये नहीं दे पाए। शुक्रवार शाम पांच बजे कार्यालय से स्कूटी से घर लौट रहे थे। पौने छह बजे से घर के पास ही नकाबपोश बदमाशों ने स्कूटी रुकवा ली और घेरकर उन पर हमला कर दिया। मारपीट करते हुए पिस्टल से सिर पर वार किया। आरोप है कि गले में पड़ी जंजीर, जेब में रखे एक लाख 16 हजार रुपये लूट लिए। इसके बाद धमकी देते हुए फरार हो गए। सूचना पर महुआखेड़ा थाना प्रभारी एकता सिंह मौके पर पहुंची। सीसीटीवी कैमरे दिखवाए गए। सीओ द्वितीय कमलेश कुमार ने बताया कि मामला केवल मारपीट का है। लूट की बात गलत है। जांच की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।