पब्लिक पॉलिसी व गवर्नेंस की चुनौतियों पर मंथन
Aligarh News - मंगलायतन विश्वविद्यालय में 'चैलेंज ऑफ पब्लिक पॉलिसी एंड गवर्नेंस इन द एज ऑफ एआई' पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जीपी उपाध्याय ने एआई के सुशासन में योगदान के बारे में बताया। इसके अलावा, छात्रों ने औद्योगिक भ्रमण और कार्यशाला में डेयरी प्रबंधन और एआई तकनीकों के बारे में सीखा।

अलीगढ़। मंगलायतन विश्वविद्यालय के कंप्यूटर इंजीनियरिंग एंड एप्लीकेशन विभाग द्वारा “चैलेंज ऑफ पब्लिक पॉलिसी एंड गवर्नेंस इन द एज ऑफ एआई” विषय पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक रूप से दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। कुलसचिव ब्रिगेडियर डा. समरवीर सिंह ने अतिथियों का परिचय कराते हुए वर्तमान परिप्रेक्ष्य में इस विषय की प्रासंगिकता पर बल दिया। मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त आईएएस जीपी उपाध्याय ने प्रशासनिक अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि वर्तमान व्यवस्था में एआई का समावेश सुशासन की दिशा में एक बड़ा क्रांतिकारी कदम हो सकता है। उन्होंने जोर देकर कहा तकनीक का सही उपयोग ही सुशासन की असली कुंजी है, लेकिन इसके लिए नीति-निर्माताओं और प्रशासकों को तकनीक के साथ-साथ नैतिक मूल्यों के प्रति भी सजग रहना होगा।
वहीं, विशिष्ठ अतिथि इजली एआई के संस्थापक प्रसून चौधरी ने एआई के व्यावहारिक पहलुओं पर तकनीकी जानकारी साझा की।विद्यार्थियों ने जाना डेयरी उद्योग का प्रबंधनअलीगढ़। मंगलायतन विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट एंड कॉमर्स द्वारा विद्यार्थियों के व्यावहारिक ज्ञान को बढ़ाने के लिए एक दिवसीय औद्योगिक भ्रमण का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय परिसर से कुलसचिव ब्रिगेडियर समरवीर सिंह, परीक्षा नियंत्रक प्रो. दिनेश शर्मा, डीन एकेडमिक प्रो. अम्बरीष शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस शैक्षणिक भ्रमण का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को डेयरी उद्योग की कार्यप्रणाली, उत्पादन प्रक्रिया और गुणवत्ता नियंत्रण से रूबरू कराना था। डेयरी प्रबंधन द्वारा विद्यार्थियों को दूध के संग्रहण से लेकर प्रसंस्करण, अत्याधुनिक पैकेजिंग और वितरण नेटवर्क के बारे में जानकारी दी। आयोजन में डा. नियति शर्मा व डा. उन्नति जादौन का सहयोग रहा।प्रकृति के बीच सीखते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेशअलीगढ़ । मंगलायतन विश्वविद्यालय के नेचर क्लब द्वारा “ग्रीन एंबेसडर: फ्रॉम ऑब्जर्वेशन टू एक्शन” विषय पर शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया। कुलसचिव ब्रिगेडियर डा. समरवीर सिंह एवं डीन एकेडमिक प्रो. अम्बरीष शर्मा ने विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान अर्जित करने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने जैव विविधता, वेटलैंड पारिस्थितिकी तंत्र और कृषि अनुसंधान से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं। भ्रमण प्रो. प्रमोद कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। आयोजन टीम में संयोजक डा. कविता शर्मा, सह-समन्वयक डा. रविशेखर, डा. कृष्ण कुमार पटेल व दीपिका गुप्ता शामिल रहीं। डा. प्रत्यक्ष पांडेय, डा. मयंक प्रताप व डा. पवन सिंह ने भी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।भरतपुर में शैक्षणिक भ्रमण के दौरान मंगलायतन विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों का समूह।----------एआई व प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग पर कार्यशाला में विद्यार्थियों ने सीखी नई तकनीकेंअलीगढ़। मंगलायतन विश्वविद्यालय में “जनरेटिव एआई फाउंडेशन एंड प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन हुआ। यह कार्यशाला ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट सेल व डिपार्टमेंट ऑफ कंप्यूटर इंजीनियरिंग एंड एप्लीकेशंस के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की गई। जिसमें विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के आधुनिक स्वरूप और उसके उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। कुलसचिव ब्रिगेडियर डा. समरवीर सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में तकनीकी कौशल के साथ एआई की समझ अत्यंत आवश्यक हो गई है, जो विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करती है। मुख्य अतिथि स्किलगोरिथ्म के संस्थापक एवं जनरेटिव एआई कोच निशांत भारद्वाज ने कहा कि आज के दौर में प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग नवाचार की नई भाषा बन चुकी है और जो इसे समझेगा, वही भविष्य को दिशा देगा। उन्होंने बताया कि एआई केवल तकनीक नहीं, बल्कि रचनात्मकता और सोच को नई दिशा देने का सशक्त माध्यम है। ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के निदेशक प्रो. किशन पाल सिंह ने कार्यशाला के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि तकनीकी शिक्षा में एआई का ज्ञान समय की मांग है। कार्यक्रम के अंत में अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। राहुल शर्मा के धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यशाला का समापन हुआ। इस अवसर पर प्रो. प्रमोद कुमार, प्रो. मनोज वार्ष्णेय, डॉ. लव मित्तल, डा. विपिन कुमार, अंकुर श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे। संचालन छात्रा अंशिका जैन एवं चारु गुप्ता ने किया।चित्र परिचय - 03 मंगलायतन विश्वविद्यालय में कार्यशाला को संबोधित करते निशांत भारद्वाज।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


