साइबर सुरक्षा और डेटा एनालिटिक्स पर विशेषज्ञ सत्र का आयोजन

Newswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़
share

Aligarh News - अलीगढ़ में मंगलायतन विश्वविद्यालय और ग्रांट थॉर्नटन के बीच हुए एमओयू के अंतर्गत 'साइबर सुरक्षा' और 'डेटा एनालिटिक्स' पर प्रशिक्षण हुआ। ग्रांट थॉर्नटन के विशेषज्ञ मनीष ने छात्रों को डेटा एनालिटिक्स की जानकारी दी। दूसरी ओर, विश्व नवकार महामंत्र दिवस 2.0 में विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने भाग लिया और सम्मानित हस्तियों से मार्गदर्शन प्राप्त किया।

साइबर सुरक्षा और डेटा एनालिटिक्स पर विशेषज्ञ सत्र का आयोजन

अलीगढ़। मंगलायतन विश्वविद्यालय और ग्रांट थॉर्नटन के बीच हुए एमओयू के अंतर्गत 'साइबर सुरक्षा' और 'डेटा एनालिटिक्स' विषय पर विशेष प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम डिपार्टमेंट ऑफ कंप्यूटर इंजिनियरिंग एंड एप्लीकेशन द्वारा कराया गया। सत्र के पहले चरण में ग्रांट थॉर्नटन के विशेषज्ञ मनीष ने बीबीए (चतुर्थ सेमेस्टर) और एमबीए (द्वितीय सेमेस्टर) के छात्रों को डेटा एनालिटिक्स की बारीकियों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि कैसे एक डेटा एनालिस्ट जटिल डेटा का विश्लेषण कर व्यावसायिक निर्णय लेने में अहम भूमिका निभाता है। नवकार महामंत्र दिवस पर मंगलायतन के छात्रों ने की सहभागिताअलीगढ़। जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन अलीगढ़ द्वारा आयोजित विश्व नवकार महामंत्र दिवस 2.0 में मंगलायतन विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम में प्रतिष्ठित हस्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। जिनमें बाल ब्रह्मचारी राकेश भैया और जीतो अलीगढ़ के चेयरमैन स्वप्निल जैन का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। मुख्य सचिव राजीव जैन ने विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। कुलसचिव ब्रिगेडियर डा. समरवीर सिंह ने महामंत्र के वैज्ञानिक लाभों और जीवन में मंत्रों की महत्ता पर प्रकाश डाला। संयोजक मयंक जैन के नेतृत्व में छात्र सम्यक, मनीष, नमन, अर्जिव, आदित्य, रजत, आयुष, दीप्ति, जानवी, अंजलि ने योगदान दिया।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।