छेड़छाड़ करने वाले अधेड़ को जूतों की माला पहनाकर घुमाया, भेजा जेल

Mar 07, 2026 12:13 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़
share

Aligarh News - अतरौली थाना क्षेत्र के एक गांव की घटना, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

छेड़छाड़ करने वाले अधेड़ को जूतों की माला पहनाकर घुमाया, भेजा जेल

अतरौली (अलीगढ़), संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में अधेड़ उम्र के व्यक्ति ने आठ साल की बालिका से छेड़छाड़ कर दी। इसके विरोध में लोगों ने होली के दिन आरोपी के गले में जूतों की माला पहनाकर उसे गांव में घुमाया। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुआ आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। अतरौली क्षेत्र के एक गांव में ये घटना मंगलवार को हुई। जानकारी के अनुसार गांव की आठ साल की बालिका आरोपी के घर के बाहर से गुजर रही थी। तभी आरोपी ने उसे अपने पास बुलाया और छेड़छाड़ करने लगा। बालिका ने शोर मचा दिया, जिसके बाद आसपास के लोग एकत्रित हो गए।

लोगों ने आरोपी की पिटाई कर दी। उस समय चेतावनी देकर उसे छोड़ दिया गया। वहीं, बुधवार को होली के दिन लोगों ने फिर से आरोपी को घेरकर पकड़ लिया। उसका सिर पर चौराहा बनाकर गले में जूतों की माला पहनाकर पूरे गांव में घुमाया। गुरुवार को मामला पुलिस के सामने आया तो दोनों पक्षों को कोतवाली बुलाया गया। एसओ अंकित सिंह ने बताया कि बालिका के परिजनों की तहरीर पर आरोपी रोहताश के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। शुक्रवार को उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।