हरियाणा रोडवेज ने टेंपो को मारी टक्कर, छह गंभीर
Aligarh News - टप्पल थाना क्षेत्र में हरियाणा रोडवेज की बस ने टेंपो में जोरदार टक्कर मारी। टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बस और चालक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार से वाहन चलाने की आशंका है।

जट्टारी, संवाददाता। टप्पल थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर करीब एक बजे एक बड़ा सड़क हादसा घटित हुआ जिसमें थाना क्षेत्र के पीपली मोड़ के पास हरियाणा रोडवेज की बस ने आगे चल रहे एक टेंपो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि टेंपो सड़क पर पलट गया। टेम्पो में कुल छ: लोग मोहित (16 वर्ष), बबिता (38 वर्ष), राशि (13 वर्ष) निवासीगण रायपुर थाना खैर, कविता (30 वर्ष), सुल्तान सिंह (32 वर्ष) व सुन्दर सिंह (38 वर्ष) निवासीगण ग्राम गुर्ज नगलिया थाना गोण्डा (अलीगढ़) सवार थे जिनमें से तीन लोगों कविता, मोहित व राशि की हालत गंभीर बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, गुरुवार को टप्पल क्षेत्र के गांव पीपली पर बल्लभगढ़ से अलीगढ़ जा रही एक हरियाणा बस ने अपने आगे चल रहे टेम्पो में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के मौजूद लोगों ने तुरंत घायलों को टेंपो से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना टप्पल पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस की मदद से सभी घायलों को एंबुलेंस के जरिए टप्पल क्षेत्र के गांव रायपुर स्थित आरजे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद पुलिस ने हरियाणा रोडवेज बस व बस चालक को अपने कब्जे में ले लिया है व बस चालक से पूछताछ की जा रही है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। हादसे के कारण कुछ समय के लिए पीपली मोड़ पर यातायात भी बाधित रहा, जिसे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सुचारु कराया। समाचार लिखें जाने तक मामले में दोनों पक्षो में आपसी समझौते की बातचीत चल रहीं हैं। खड़ी गाड़ी से टेंपो टकराया छर्रा। सांकरा की तरफ से आ रहा टैंपो चौराहे से आगे बढ़ा तो चालक कृपाल सिंह के मोबाइल पर कॉल आई। चालक बात करने लगा और रोड किनारे खड़ी गाड़ी से टकरा गया। हादसे में गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद कार मालिक ज्ञानेश शर्मा गाड़ी के पास आए तो टेंपो चालक गिड़गिड़ाने लगा और अपनी मजबूरी बताने लगा। बताया कि उनका बादल पाकिस्तान में है और वहाँ की अदालत ने पांच हजार रु का जुर्माना लगाया है, जिसका इंतजाम नही हो पा रहा है। पत्नी गायत्री देवी बीमार है। इलाज के लिए रुपये नही हैं। मालिक क्षमा करें। गलती हो गई। इस पर ज्ञानेश शर्मा ने टेंपो चालक की मजबूरी समझते हुए उस जाने दिया। बड़ा दिल दिखाया लोगों मे चर्चा है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




