Hindi NewsUttar-pradesh NewsAligarh NewsMahatma Gandhi s 78th Death Anniversary Celebrated in Aligarh with Tributes and Reflections
कांग्रेसियों ने मनाई राष्ट्रपति महात्मा गांधी की 78वीं पुण्यतिथि

कांग्रेसियों ने मनाई राष्ट्रपति महात्मा गांधी की 78वीं पुण्यतिथि

संक्षेप:

Aligarh News - अलीगढ़ में महात्मा गांधी जी की 78वीं पुण्यतिथि मनाई गई। विभिन्न कार्यक्रमों में श्रद्धांजलि अर्पित की गई और दो मिनट का मौन धारण किया गया। वक्ताओं ने गांधी जी के मार्ग पर चलने की अपील की और 30 जनवरी को एक दुखद दिन बताया। बापू के चित्र पर माल्यार्पण भी किया गया।

Jan 31, 2026 12:56 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़
share Share
Follow Us on

अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। राष्ट्रपति महात्मा गांधी जी की 78वीं पुण्यतिथि शुक्रवार को जिलेभर में मनाई गई। जगह-जगह पर कार्यक्रम आयोजित श्रद्धांजलि अर्पित की गई। गांधीपार्क में दो मिनट का मौन धारण किया गया। जिला अध्यक्ष ठा. सोमवीर सिंह जादौन ने सभी को महात्मा गांधी जी के मार्ग सत्य और अहिंसा पर चलने की शपथ दिलाई। मोहम्मद जियाउद्दीन राही ने गांधीजी के बताए हुए रास्ते पर चलने को कहा। इस दौरान रेखा शर्मा, बीसेंट जोयल, हेमंत शर्मा, ज्ञान सिंह दिवाकर, विशम्बर दयाल सिंह, अकील कुरैशी, शोभा शर्मा, भावना गुप्ता, अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश महासचिव सागर सिंह तोमर की ओर से श्रद्धांजिल सभा आयोजित की गई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वक्ताओं ने कहा कि 30 जनवरी भारत ही नहीं समूची मानवता के लिए एक बहुत ही दुखद दिन है। यह सपनों के टूटने और आशाओं के बिखरने का दिन है। आज के ही दिन सन 1948 में शाम 5 बजकर 17 मिनट पर चली तीन गोलियाँ ने न केवल एक शरीर को भेदा बल्कि भारत की नैतिक चेतना, मनुष्यता की उम्मीद और भविष्य की संभावनाओं को घायल कर दिया। उस क्षण ऐसा लगा मानो इतिहास रुक गया हो, समय थम गया हो, और संसार ने अपनी दिशा खो दी हो। इस दौरान जिला महामंत्री कैलाश गौतम, प्रभारी पुरुषोत्तम दास, प्रमोद शर्मा, गुड्डू डागा, भूप सिंह, रविंद्र कुमार बघेल आदि मौजूद थे। कांग्रेस के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष शेरपाल सिंह सविता के नेतृत्व में बापू की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि बापू ने अंग्रेजों को भारत छोड़ छोड़ने को मजबूर किया। उन्होंने चरखा चलाकर स्वदेशी वस्त्र अपने का संदेश दिया। इस दौरान राजवीर सिंह प्रजापति, कोषाध्यक्ष गुड्डू सिंह, डॉ. जमील अहमद फजल आदि मौजूद थे।