ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश अलीगढ़हरिमोहन और संध्या पुरवार का साहित्यिक सम्मान

हरिमोहन और संध्या पुरवार का साहित्यिक सम्मान

अलीगढ़ । कार्यालय संवाददाता श्री मदन मोहन बृजलोक समिति, अलीगढ़ के तत्वावधान में महानगर...

हरिमोहन और संध्या पुरवार का साहित्यिक सम्मान
हिन्दुस्तान टीम,अलीगढ़Fri, 09 Jun 2023 06:55 PM
ऐप पर पढ़ें

अलीगढ़ । कार्यालय संवाददाता

श्री मदन मोहन बृजलोक समिति, अलीगढ़ के तत्वावधान में महानगर की प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ. हर्ष नंदिनी भाटिया स्मृति सम्मान समारोह 2023 का जूम पर आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता डॉ कामिनी ने की। डॉ. राका भाटिया ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। इस अवसर पर बुंदेलखंडी लोक साहित्यकार दंपत्ति डॉ हरिमोहन पुरवार एवं संध्या पुरवार का साहित्यिक सम्मान भी किया गया।

स्वागत भाषण महानगर अलीगढ़ के सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉ चंद्रेश भाटिया ने प्रस्तुत किया। पवित्रा सुहृद ने एक लोकगीत वीडियो प्रस्तुत किया। आरती श्रीवास्तव ने बृज संस्कृति की झलक दर्शाते हुए एक लोक गीत प्रस्तुत किया। आकाशवाणी दिल्ली की उद्घोषिका सुरुचि पुरी ने "कहीं खो ना जाएं लोक संस्कृति और कलाएं" विषय पर अपना सारगर्भित वक्तव्य प्रस्तुत किया। डॉ वेद प्रकाश 'अमिताभ' एवं हरि सिंह पाल ने भी डॉ हर्ष नंदिनी भाटिया के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विचार व्यक्त किए। अध्यक्षीय भाषण प्रस्तुत करते हुए डॉ कामिनी ने कहा कि डॉ हर्ष नंदिनी भाटिया ने अपना संपूर्ण जीवन बृज लोक कला एवं संस्कृति के लिए समर्पित कर दिया। उनकी समस्त प्रकाशित कृतियां ब्रज लोक संस्कृति, सभ्यता एवं कला पर ही आश्रित हैं। ब्रज लोक कला एवं संस्कृति के प्रति उनके द्वारा किए गए योगदान को हमें कभी विस्मृत नहीं करना चाहिए। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ रचना भाटिया ने किया और अंत में जुड़े हुए विद्वानों का धन्यवाद डॉ ज्योत्स्ना भाटिया ने ज्ञापित किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ दिनेश कुमार शर्मा, चंद्रिका भाटिया, एस.सी. पांडेय ,सरोज भाटिया, डॉ रामप्रकाश कश्यप, जगदीश राज भाटिया, प्रखर भाटिया, अनिल भाटिया, मीरा कश्यप आदि लोग उपस्थित थे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें