ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश अलीगढ़शराब कांड: मौत का सौदागार ऋषि अब खोलेजा राज, तीन दिन की रिमांड मंजूर 

शराब कांड: मौत का सौदागार ऋषि अब खोलेजा राज, तीन दिन की रिमांड मंजूर 

अलीगढ़ शराब कांड के मुख्य आरोपी व 100 से ज्यादा मौतों के सौदागर ऋषि शर्मा अब मौत के राज खोलेगा। न्यायालय ने आरोपी की तीन दिनों की पुलिस कस्टडी रिमांड मंजूर कर दी है। न्यायालय ने ऋषि की जेल से वीडियो...

शराब कांड: मौत का सौदागार ऋषि अब खोलेजा राज, तीन दिन की रिमांड मंजूर 
कार्यालय संवाददाता।  ,अलीगढ़। Fri, 11 Jun 2021 01:23 AM
ऐप पर पढ़ें

अलीगढ़ शराब कांड के मुख्य आरोपी व 100 से ज्यादा मौतों के सौदागर ऋषि शर्मा अब मौत के राज खोलेगा। न्यायालय ने आरोपी की तीन दिनों की पुलिस कस्टडी रिमांड मंजूर कर दी है। न्यायालय ने ऋषि की जेल से वीडियो कांफ्रेंस के जरिए पेशी के बाद पुलिस कस्टडी रिमांड मंजूर की है। 
शराब कांड का मुख्य आरोपी ऋषि शर्मा जहरीली शराब का सच उजागर होने के बाद से ही फरार हो गया था। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए छह विशेष टीमों का गठन किया था। सभी टीमें अलग अलग राज्यों में काम कर रही थी। जिनमें राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड राज्य शामिल है। पुलिस ने ऋषि के पार्टनर व 50-50 हजार के ईनामी अनिल चौधरी व विपिन यादव को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। 25-25 हजार के ईनामी को भी गिरफ्तार कर लिया था। अब पुलिस का मुख्य फोकस ऋषि की गिरफ्तारी पर था। इसके लिए उसके कई ठिकानों पर ताबडतोड दबिशें दी गई। जहां से उसकी पत्नी, बेटे, भाई व अन्य रिश्तेदारों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। लेकिन ऋषि पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका था। पुलिस ने रविवार सुबह शराब माफिया को उस समय गिरफ्तार कर लिया था, जब वह हापुड से बुलंदशहर के रास्ते अलीगढ की सीमा पर एक आश्रम में छुपने जा रहा था। वह अपनी स्कॉर्पियों गाडी से था। गाडी उसका चालक चला रहा था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर जब गाडी को रोकने चाहा तो चालक ने पहले गाडी भगाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस के बिछाये जाल से बचकर ऋषि व उसका चालक भाग न सके। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। था। उसकी गिरफ्तारी के बाद से ही पुलिस उसकी कस्टडी रिमांड के प्रयास कर रही थी। इसके लिए न्यायालय में अर्जी दायर की गई थी। न्यायालय ने गुरूवार को आरोपी ऋषि की पुलिस कस्टडी रिमांड मंजूर कर दी है। वह तीन दिनों तक पुलिस कस्टडी में रहेगा। 

-शराब कांड के मुख्य आरोपी ऋषि शर्मा की पुलिस कस्टडी रिमांड मंजूर हो गई है। वह तीन दिनों तक पुलिस कस्टडी में रहेगा। 
कलानिधि नैथानी, एसएसपी

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें