ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश अलीगढ़ शराब कांड: अब बरला के चांदगढ़ी में अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड

शराब कांड: अब बरला के चांदगढ़ी में अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड

शराब कांड: अब बरला के चांदगढ़ी में अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड -पुलिस टीम को शराब प्रकरण में लगातार मिल रही बड़ी सफलता -एक तस्कर को गिरफ्तार कर पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा फोटो- अलीगढ़। कार्यालय संवाददाता। ...

 शराब कांड: अब बरला के चांदगढ़ी में अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड
हिन्दुस्तान टीम,अलीगढ़Fri, 18 Jun 2021 07:20 PM
ऐप पर पढ़ें

शराब कांड में अलीगढ़ पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। बरला क्षेत्र में एक अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड किया गया है। फैक्ट्री से भारी मात्रा में अवैध शराब में इस्तेमाल होने वाली सामग्री बरामद की गई है। आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया है।

शराब प्रकरण में पुलिस को दिन ब दिन नई सफलताएं मिल रही है। अब तक करीब 20 से अधिक मुकदमें पंजीकृत कर दिये गये है। वहीं 65 से अधिक लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने भी प्रकरण में पूछताछ के आधार पर चार अवैध फैक्ट्रियों को पूर्व में बरामद किया है। अब एक और फैक्ट्री बरामद की गई है। पुलिस ने अपमिश्रित शराब में सलिप्त वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी पर आये अभियुक्तों के बयान और निशादेही के आधार पर चलाये जा रहे अभियान के क्रम में रविन्द्र यादव (थाना अकराबाद क्षेत्र में ग्राम दभी में पकडी गयी पूर्व अवैध शराब फैक्ट्री का संचालक) के साथी पवन कुमार उर्फ चिन्टू पुत्र वदन सिंह निवासी ग्राम सुनहरा थाना बरला को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर बंद पड़े ईट भट्टा चादगढी में संचालित अवैध शराब फैक्ट्री बरामद की है। जहां से भारी मात्रा में अवैध शराब के जखीरा बरामद किया है।

अकराबाद फैक्ट्री के संचालक से थे घनिष्ठ सम्बंध

अलीगढ़। पवन उर्फ चिन्टू के रविन्द्र यादव थाना अकराबाद क्षेत्र में ग्राम दभी में पकडी गयी पूर्व अवैध शराब फैक्ट्री का संचालक से घनिष्ठ संबंध थे।

अब तक पांच फैक्ट्री का भंडाफोड कर चुकी पुलिस

अलीगढ़। शराब माफियाओं पर कमर तोड़ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बडी सफलता हाथ पायी है। पुलिस टीमें अब तक पांच अवैध फैक्ट्रियों का भंडाफोड कर चुकी है।

फैक्ट्री से यह हुआ बरामद

-एक खाली ड्रम प्लास्टिक 200 लीटर

- एक जरीकेन प्लास्टिक 40 लीटर (25 लीटर अपमिश्रित शराब)

- 82 रैपर गुडइवनिग मार्का

- 1500 क्यू आर बार कोड़

- 80 खाली पव्वा

- 04 रौल सैलो टेप

- 01 मग्गा लाल रंग

- 01 कीप प्लास्टिक की

- 207 ढक्कन गुड इवनिंग

- 01 पेटी तैयार अवैध देशी शराब गुडइवनिंग मार्का (48 पव्वा) वर्जन-

-पुलिस ने शराब प्रकरण में चल रही छापामारी में बरला क्षेत्र के गांव चांदगढी से अवैध शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड किया है। आरोीप को जेल भेज दिया है।

कलानिधि नैथानी, एसएसपी

----

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें