Hindi NewsUttar-pradesh NewsAligarh NewsLeopard Sighting Causes Panic in Nagla Rai Singh Village Forest Department on Alert
नगला राय िसंह में तेंदुए की तलाश में वन विभाग की टीम ने लगाया पिंजरा

नगला राय िसंह में तेंदुए की तलाश में वन विभाग की टीम ने लगाया पिंजरा

संक्षेप:

Aligarh News - जवां के गांव नगला राय सिंह में तेंदुआ दिखने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। वन विभाग की टीम ने मौके पर डेरा डालकर पिंजरा लगाया है। ग्रामीण रात में अकेले बाहर नहीं निकलने की सलाह दी गई है। लोग समूह बनाकर खेतों में काम कर रहे हैं। तेंदुए की पुष्टि अभी नहीं हुई है।

Nov 30, 2025 01:00 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़
share Share
Follow Us on

ंखेतों पर समूह के रूप में काम कर रहे ग्रामीण, भय का माहौल, टीम मौके पर तैनात जवां, संवाददाता। थाना जवां के गांव नगला राय सिंह में तेंदुआ दिखने के बाद ग्रामीणों की नींद उड़ी हुई है। लोगों को रात में उसके हमला करने का भय सता रहा है। इसकी जानकारी पर गांव में वन विभाग की टीम ने डेरा डाल दिया है। तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया गया है। टीम के साथ ग्रामीण भी निगरानी कर रहे हैं। मामला के अनुसार जवां के गांव नगला राय सिंह में तीन दिन पहले प्राथमिक विद्यालय की छत पर लोगों को रात में तेंदुआ जैसा एक जानवर दिखा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसके बाद गांव में शोर मच गया। ग्रामीण दहशत में आ गए। विन विभाग की टीम ने पिंजरा लगा दिया है। तेंदुए को पकड़ने की कवायद चल रही है। सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हुआ है। वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों को सचेत किया है कि रात को अकेले घर से न निकले। कम से कम 4 से 5 लोग इकट्ठा होकर ही कोई काम करें। छोटे बच्चों को अपने साथ स्कूल छोड़ने ले जाएं। बच्चों को बिल्कुल अकेला न छोड़ें। गांव के सतीश कुमार ने बताया की 3 दिन पूर्व रात को हम अपने खेत से गन्ने का टोला लेकर आ रहे थे। उसी समय देखा कि गांव के विद्यालय के शौचालय की छत पर तेंदुआ जैसा एक जानवर बैठा है। मोबाइल से उसकी वीडियो बनाई। इसके बाद वह वहां से भाग गया। वह लगातार दो दिन तक स्कूल की छत पर दिखा। शुक्रवार से वन विभाग की टीम ने डेरा डाला हुआ है। टीम के साथ क्षेत्रीय वन अधिकारी गौरव कुमार, संजय सिंह, श्वेता रानी, संगम कुमार, वनरक्षक सचिन कुमार पूरी चौकसी करते हुए वहीं पर रहे। मगर, तेंदुआ दिखाई नहीं दिया। नहर के पास बॉर्डर पर बुलंदशहर का गांव खेड़ा है। वहां पर घर के पास गाय का बछड़ा बंधा था। उस पर तेंदुए ने हमला किया। लेकिन वह भाग निकला था। वन अधिकारियों कहना है कि संभवत: वह जंगली बिल्ली हो सकती है। ऐसी बिल्ली पूर्व में भी कई बार मिल चुकी है। उसका आकार इतना बड़ा होता है कि तेंदुआ होने का अंदेशा होता है। वन विभाग की टीम अब भी गांव में तैनात है। गांव में अभी दहशत बरकरार है। लोग खेतों पर काम करने की लिए 3-4 लोगों का समूह बनाकर जा रहे हैं। क्षेत्रीय वन अधिकारी के मुताबिक तेंदुआ होने की पुष्टि पूरी तरह नहीं है। जो वीडियो बनाया गया वह अंधेरे का है, उसमें साफ दिखाई नहीं दे रहा है। सुरक्षा की दृष्टि से टीम की तैनाती की गई है। पिंजरा भी लगा दिया गया है।