
खेल प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने दिखाया दम
Aligarh News - खेल प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने दिखाया दम शहर विधानसभा खेल स्पर्धा प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग के तत्वाधान में विधायक खेल स्पर्धा विधानसभा शहर का आयोजन शनिवार को किया गया। मल्टीपरपज हॉल स्टेडियम अलहदादपुर धनीपुर आयोजित प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने दम दिखाया। प्रतियोगिता का शुभारंभ विधायक शहर मुक्ता संजीव राजा ने फीता काट कर किया। प्रतियोगिता में खंड विकास अधिकारी धनीपुर सुरेश चंद्र गुप्ता, जिला युवा कल्याण अधिकारी जयपाल सिंह सागर, जिला उपाध्यक्ष भाजयुमो अर्जुन सिंह ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी लोधा राजदीप चौधरी, कपिल शर्मा ने बताया की सब जूनियर,जूनियर, सीनियर वर्ग में एथलेटिक्स, वॉलीबॉल, कुश्ती कबड्डी वालीबाल बैडमिंटन आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
क्षेत्रीय युवा अधिकारी धनीपुर ने बताया कि विधायक खेल स्पर्धा के विजेता खिलाड़ी सांसद खेल स्पर्धा अलीगढ़ में प्रतिभाग़ करेंगे। 0-यह रहे विजेता एथलेटिक्स सब जूनियर पुरुष वर्ग में 100 मी० दौड़ में अनिल कुमार, 800 मीटर दौड़ में अनिल लॉन्ग जंप में यशु सब जूनियर बालिका 100 मी दौड़ में निशा कुमारी, 800 मीटर दौड़ में महक यादव जूनियर पुरुष वर्ग 100 मीटर दौड़ में विकास कुमार, 400 मीटर दौड़ में विशाल कुमार, 1500 मीटर दौड़ में विशाल जूनियर महिला वर्ग 100 मीटर दौड़ में जानवी, 200 मीटर दौड़ में निशाकुमारी, 400 मीटर दौड़ में पायल शर्मा सीनियर वर्ग में पुरुष 100 मीटर दौड़ में देवेंद्रपाल, 200 मीटर दौड़ में सचिनकुमार, 400 मीटर दौड़ में लोकेश कुमार सीनियर वर्ग में महिला 100 मीटर दौड़ में भावना कुमारी, 200 मीटर दौड़ में कु. सोनिया वॉलीबॉल सब जूनियर पुरुष वर्ग में डीएस कॉलेज वॉलीबॉल जूनियर वर्ग पुरुष टीम ध्रुव कुमार वॉलीबॉल सीनियर पुरुष वर्ग टीम निशांत कौशिक वॉलीबॉल मे जूनियर वर्ग में महिला डीएस कॉलेज टीम वर्षा कुमारी सीनियर वर्ग में महिला डीएस कॉलेज टीम नाफिया निर्णायक मंडल में यह रहे अनिल कुमार, प्रदीप शर्मा, अनिल श्रीवास्तव, दीपक यादव, विनोद कुमार, बबलू सिंह, नीतू सिंह, अजयकुमार आदि

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




