भू माफिया ने प्लॉट पर किया कब्जा, मुकदमा दर्ज
मडराक में भू माफिया ने पीड़ित की पत्नी और पुत्रवधु से बैनामा करा कर प्लॉट पर कब्जा कर लिया। जब पीड़ित ने काम कराने का प्रयास किया, तो प्लॉट पर पहले से बाउंड्रीवॉल मिली। विक्रेता ने रकम लौटाने से इनकार कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मडराक। पीड़ित द्वारा बैनामा कराने के बाद दबंग भू माफिया द्वारा मुकंदपुर में प्लॉट पर कब्जा करने की एसएसपी से शिकायत की गई थी। अब इलाका पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। मूलरूप से थाना सासनी गेट क्षेत्र के सराय पठान जयगंज निवासी मुकेश पुत्र लीलाधर ने दर्ज कराए मुकदमे में कहा है कि उनकी पत्नी कुसमा व पुत्रवधु ममता द्वारा मुकंदपुर स्थित एक प्लॉट बृजेश सैनी पुत्र किशनलाल सैनी निवासी भुजपुरा से बैनामा कराया था। पीड़ित ने जब प्लॉट पर काम कराने पहुंचे तो वहां पहले से ही प्लॉट की बाउंड्रीवॉल लगी मिली। ये बात उन्होंने विक्रेता को बताई तो वह टालमटोल करने लगा और कहा कि वह इस मामले में कुछ नहीं जानता।
जब अपनी दी गई रकम वापस मांगी तो विक्रेता ने रकम देने से इनकार कर दिया। विक्रेता ने कहा कि मैंने तो प्लॉट का बैनामा कर दिया है अब तुम देखो क्या करना है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


