
जमीन के विवाद में भिड़ीं देवरानी-जेठानी
संक्षेप: Aligarh News - गांव ककौला में जमीनी विवाद ने देवरानी-जेठानी के बीच झगड़े का रूप ले लिया। विवाद इतना बढ़ गया कि पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा और दोनों महिलाओं को हिरासत में लिया गया। इसके बाद शांतिभंग के तहत दोनों का चालान किया गया। ग्रामीणों का कहना है कि इस विवाद का पहले भी तनाव रहा है।
n दोनों पर शांतिभंग की धाराओं में हुई कार्यवाही n थाना पुलिस ने दोनों महिलाओं लिया हिरासत में लोधा, संवाददाता। थाना क्षेत्र के गांव ककौला में रविवार को जमीनी विवाद ने अचानक तूल पकड़ लिया, जब देवरानी- जेठानी के बीच पुरानी रंजिश खुले टकराव में बदल गई। मामला इतना बढ़ा कि पुलिस को मौके पर पहुंचकर दोनों महिलाओं को हिरासत में लेना पड़ा। बाद में शांतिभंग की कार्यवाही कर दोनों को चालान किया गया। बताते चलें कि गांव ककौला में लंबे समय से एक मकान और उससे जुड़ी जमीन को लेकर देवरानी किशन देवी पत्नी छोटेलाल और जेठानी शीला देवी पत्नी रमेश चंद के बीच खींचतान चल रही है।

बताया गया कि शीला देवी दिल्ली में रहती हैं और आरोप लगाती हैं कि उनकी गैरमौजूदगी का फायदा उठाते हुए देवरानी ने उनके मकान व जमीन पर कब्जा कर लिया। रविवार को शीला देवी अचानक गांव पहुंची तो मौके पर ही दोनों के बीच जमकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना गर्म हो गया कि आसपास के लोगों को दखल देना पड़ा। स्थिति बिगड़ती देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची लोधा पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा था। लोधा थाने की महिला पुलिस ने दोनों महिलाओं को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया, जहां शांतिभंग की कार्रवाई कर दी गई। घटना के बाद से गांव में पूरे दिन इस मामले की चर्चा बनी रही। ग्रामीणों का कहना है कि जमीनी विवाद को लेकर दोनों पक्षों में पहले भी तनाव की स्थिति रही है, बरहाल पुलिस ने दोनों का शांतिभंग में पाबंद कर दिया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




