समाधान दिवस में अधिकारी नदारद
Aligarh News - शनिवार को टप्पल में थाना समाधान दिवस के दौरान कोई नोडल अधिकारी उपस्थित नहीं था। लेखपाल गपशप में व्यस्त थे, जबकि फरियादी मायूस बैठे रहे। डॉ. राजेंद्र प्रसाद शर्मा ने हाईवे पर संपर्क मार्ग की शिकायत की, लेकिन सुनवाई न होने पर वे हतप्रभ रह गए। अंततः थाना प्रभारी ने शिकायतें सुनीं और नोडल अधिकारी नियुक्त किया।

जट्टारी, संवाददाता। शासन की गाइडलाइन के तहत थाना समाधान दिवस टप्पल में शनिवार सुबह 10 से दोपहर 12:30 बजे तक मात्र औपचारिकता नजर आई। इस दौरान थाना से कोई नोडल अधिकारी मौजूद नहीं था। लेखपाल गपशप में व्यस्त थे, जबकि फरियादी मायूस बैठे रहे। टप्पल क्षेत्र के गांव पीपली निवासी डॉ. राजेंद्र प्रसाद शर्मा ने नेशनल हाईवे-334डी पर गांव से संपर्क मार्ग व अंडरपास न होने की शिकायत दर्ज कराने पहुंचे। उन्होंने बताया कि हाईवे के अभाव में दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है। कोई सुनने वाला न होने पर वे हतप्रभ रह गए। बाद में डॉ. शर्मा थाना प्रभारी शिव प्रताप सिंह के पास पहुंचे।
प्रभारी आश्चर्यचकित हुए और मुंशी सुरेंद्र सिंह चाहर को लताड़ लगाते हुए खुद समाधान दिवस स्थल पर पहुंचे। उन्होंने फरियादियों की शिकायतें सुनीं और महिला इंस्पेक्टर रजिया खान को नोडल अधिकारी नियुक्त कर वहां बिठाया। इंस्पेक्टर खान ने शिकायतों को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को भेजा। इस मौके पर विनोद कुमार शर्मा, नारायण हरि शर्मा, सनी खान, मोहम्मद हारुन (लेखपाल) व होमदत्त वर्मा (राजस्व निरीक्षक) उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



