
क्षत्रिय महासभा ने लिया एकता का संकल्प
Aligarh News - रविवार को नांदा वाजिदपुर के गोमती गार्डन फार्म हाउस में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट द्वारा क्षत्रिय एकता महाअभियान एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि ऋषिपाल सिंह परमार ने क्षत्रिय...
लोधा, संवाददाता। रविवार को नांदा वाजिदपुर के खैर रोड़ पर स्थित गोमती गार्डन फार्म हाउस में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट के तत्वावधान में क्षत्रिय एकता महाअभियान एवं सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। जय भवानी के उद्घोष के साथ डॉ. मानवेन्द्र सिंह चौहान उर्फ बिल्लू ने कार्यक्रम को संचालित किया। समारोह में पहुंचे मुख्य अतिथि व संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषिपाल सिंह परमार एवं जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह ने कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित व भगवान गणेश जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषिपाल परमार ने क्षत्रिय समाज के लोगों के एक रहने का संकल्प दिलाते हुए कहा कि जब जब धर्म पर संकट आया है, तब क्षत्रिय समाज ने अपने प्राणों की आहुति देकर धर्म की रक्षा की है।

कार्यक्रम के आयोजक व संगठन के जिलाध्यक्ष ठा. अमित सिंह ने बैठक में पहुंचे क्षत्रियों के अलग-अलग गुटों को एक मंच पर लाने को लेकर चर्चा की। गांव भरतपुर के प्रधान वीरेश सिंह ने कहा कि सभी संकल्प लें कि हम सभी एक होकर क्षत्रिय समाज को काम करना है। वहीं ठा. कृपाल सिंह चौहान ने कहा देश की लड़ाई हो या सामाजिक कार्य क्षत्रिय समाज बढ़-चढ़कर हिस्सा लेता है। बैठक का मुख्य उद्देश्य क्षत्रिय समाज के लोगों को एक मंच पर लाना है क्योंकि आज समाज में अलग-अलग संगठन हैं जो क्षत्रियों की हक की लड़ाई लड़ रहे हैं। ठा. अनिवेश चौहान ने कहा यदि हम सब एक हो जाएं तो क्षत्रिय समाज का विकास हो या पहचान इसकी लड़ाई मजबूती से लड़ा जा सकता है। ये रहे मौजूद कार्यक्रम में ठा. दुष्यंत सिंह चौहान पहावटी, जितेंद्र सिंह प्रधान जिरौली डोर, बच्चू प्रधान अटलपुर, ठा. गौरांग देव चौहान, श्रीपाल सिंह चौहान, एदल सिंह चौहान, अन्नु ठाकुर, संजीव ठाकुर, शीलू ठाकुर, प्रदीप तोमर, संजय प्रधान, मुकेश राजपूत, रूबी तोमर, मुकेश प्रधान, कुलदीप ठाकुर, प्रतिमा सिंह पूर्व महिला प्रदेश अध्यक्ष, अर्जुन सिंह फकीरा, मुन्ना ठाकुर, रामू चौहान बुलंदशहर आदि लोग प्रमुखरूप से इस मौके पर रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




