Aligarh News: देवछठ मेले में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समां बांधा
Aligarh News: n मेले में रात में हुए रसिया दंगल का लोगों ने लिया आनंद n कलाकारों ने

Aligarh News: n मेले में रात में हुए रसिया दंगल का लोगों ने लिया आनंद n कलाकारों ने श्रीकृष्ण-राधा, बलराम जन्म का किया मंचन
अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। खैर रोड स्थित सिद्ध पीठ श्री खेरेश्वर धाम मंदिर में विराट देव छठ मेला चल रहा है। शुक्रवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन हुआ। इस दौरान कृष्ण लीला व रसिया दंगल का भी आयोजन हुआ।
सांस्कृतिक कार्यक्रम
शुभारंभ समिति अध्यक्ष गेहराज सिंह, कोषाध्यक्ष देवेंद्र सिंह चौहन ने किया। शालू, चारुल, शिवानी, सुनेना ने सरस्वती वंदना की। गणेश वंदना सुरभि, कशिश, वैष्णवी, प्रियंका ने की। राधा तेरी चुनरी पर माही, देवांशी, शिवि, भक्ति हिमांगी, दिव्या, लक्षिता ने प्रस्तुतियां दी। कलाकारों को समिति पदाधिकारियों द्वारा पुरस्कार व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य श्वेता सिंह ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति संरक्षक चेतराम सत्संगी ने की। संचालन अंजू सैनी, हिमांशी, डोली शर्मा ने किया। कार्यक्रम में महामंत्री ऋषि ओम शर्मा, राकेश शर्मा उपाध्यक्ष, प्रहलाद गिरी, सूबेदार डीएस चौहान, चेतराम सत्संगी, अशोक तोमर, कालू राघव, सुनील कुमार, नरेंद्र सिंह, ऋषि शर्मा, घमंडी सिंह वर्मा मौजूद रहे। शाम 7 बजे कृष्ण लीला का आयोजन हुआ। कलाकारों ने श्रीकृष्ण, बलराम अवतार, राधा जन्म का मंचन किया। इसके बाद बरसाना स्थित राजा बृषभान के घर राधा जी का जन्म कमल के फूल से होता है। रात 10 बजे रसिया दंगल का कार्यक्रम हुआ। रसिया दंगल अखाड़ा बीघा बाबू, विनोद पेंटर, रवि लाला, ओमवीर शर्मा और अखाड़ा अखिलेश आकाश राया मथुरा के बीच हुआ। उमेश सारस्वत, जीतू वार्ष्णेय, बॉबी गुप्ता, शालू गुप्ता द्वारा दोनों अखाड़ा के खलीफाओं का स्वागत किया गया। इस अवसर पर विश्वजीत तोमर मेला प्रभारी, संजय शर्मा मेला संयोजक, मुख्य महंत प्रहलाद गिरी उपस्थित रहे。
दंगल का आयोजन
दंगल: पहलवान को बिना लड़े मिला सम्मान
हरदुआगंज। कस्बा के प्राचीन श्री दाऊजी मंदिर में चल रहे तीन दिवसीय बल्देव छठ महोसव के दूसरे दिन विशाल कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया, जिसमें दूर दराज से आये पहलवानों ने अपने दाव पेच दिखाकर लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। कार्यक्रम का संचालन अमित सक्सैना ने किया। कुश्ती दंगल का उद्घाटन मुख्य अतिथि विधायक ठा. जयवीर सिंह व भाजपा युवा नेता अभिमंयू सिंह ने फीता काट कर व पहलवानों के हाथ मिलाकर हुआ। अतिथियों का माल्यार्पण व स्मृति चिंह भेंट कर स्वागत किया गया। इस मौके पर राजेश यादव चेयरमैन, विनोद सोनी (नीटू), बंटू सिंह, रसिक अग्रवाल, नेकराम शर्मा, मनोज चौहान, देवेश सक्सैना, संजीव शर्मा आदि मौजूद रहे।


