Aligarh News: ​स्विमिंग पूल पर बुला दोस्तों को बंधक बना मांगी फिरौती

हिन्दुस्तान, अलीगढ़
Follow us on Google News
share

Aligarh News: गोंडा के अर्ना गांव में दोस्तों द्वारा दोस्तों को बंधक बनाकर फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। दो युवकों को पिस्टल के बल पर बंदी बना लिया गया। पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की। घटना के समय आरोपी भाग गए थे।

Aligarh News: ​स्विमिंग पूल पर बुला  दोस्तों को बंधक बना मांगी फिरौती

Aligarh News: n गोंडा के गांव अर्ना का मामला n पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कीगोंडा, संवाददाता। थाना गोंडा क्षेत्र के अर्ना गांव में दोस्तों द्वारा ही दोस्तों को बंधक बनाकर फिरौती मांगने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।अर्ना निवासी हनी शर्मा ने पुलिस को बताया कि 17 जुलाई की रात करीब 8 बजे वह अपने साथियों, रवि और ललित के साथ, दोस्त राहुल के बुलावे पर स्विमिंग पूल गया था। आरोप है कि वहां पहुंचते ही राहुल, उसके भाई कामिल उर्फ धप्पू और दोस्त कान्हा ने उन्हें पिस्टल के बल पर बंधक बना लिया।

आरोपियों ने पीड़ितों के फोन छीनकर उन्हें एक कमरे में बंद कर दिया और घर से पैसे मंगवाने की मांग की।हालांकि, ललित के पास एक फोन बच गया था, जिससे उसने परिजनों को सूचना दी। परिजनों की सूचना पर जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो आरोपी वहां से फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ितों को मुक्त कराया और आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।