Aligarh News: केशव सेवा धाम में 2 अक्टूबर को होगा वार्षिकोत्सव
Aligarh News: अलीगढ़ में केशव सेवा धाम का वार्षिकोत्सव 2 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता आरएसएस के रामलाल होंगे। यहां पूर्वोत्तर राज्यों के बच्चों के लिए निःशुल्क शिक्षा और आवास की व्यवस्था है। कार्यक्रम में बच्चों द्वारा भारतीय संस्कृति की विभिन्न प्रस्तुतियां दी जाएंगी।

Aligarh News: अलीगढ़। वरिष्ठ संवादाता। केशव सेवा धाम का वार्षिकोत्सव दो अक्टूबर को मनाया जाएगा। कार्यक्रम में आरएसएस अखिल भारतीय संपर्क प्रमुख रामलाल मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होंगे। सेन्टर प्वाइंट स्थित एक रेस्टोरेंट में आयोजित पत्रकार वार्ता के में अध्यक्ष श्याम नारायण अग्रवाल, सीए अनूप गुप्ता, जयप्रकाश सारस्वत, भूपेन्द्र शर्मा, राजनारायण सिंह ने बताया कि सिंघारपुर मथुरा रोड़ स्थित केशव सेवाधाम में पूर्वोत्तर राज्यों के बच्चों का छात्रावास है। यहां बच्चों के लिए निःशुल्क शिक्षा और आवास की व्यवस्था रहती है। इन बच्चों को शहर के प्रबुद्धजन पालक बनकर देख रेख करते हैं। केशव सेवा धाम समिति की ओर से दो अक्टूबर को वार्षिकोत्सव किया जाएगा, जिसे भव्य और दिव्य बनाने के लिए तैयारी की जा रही है।
अलीगढ़ में जिला प्रचारक रहे रामलाल इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हैं। वह भाजपा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री भी रहे हैं, वर्तमान में वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में अखिल भारतीय संपर्क प्रमुख की जिम्मेदारी पर हैं। कार्यक्रम में आशीर्वचन आनंतवीर दास महराज चंद्रोदय मंदिर अक्षय पात्र, वृन्दावन देंगे। वहीं मुख्य अतिथि के रूप नोएडा से आ रहे उद्योगपति नवीन कुमार अग्रवाल शामिल होंगे। अध्यक्षता वरिष्ठ स्वयंसेवक इन्द्रमणि पाठक करेंगे। कार्यक्रम में पूर्वोत्तर के असम, त्रिपुरा, मिजोरम, नागालैंड क्षेत्र के बच्चों द्वारा अपनी भारतीय संस्कृति के विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे, वर्तमान में 58 छात्र केशव सेवाधाम सिंघारपुर में रह रहे हैं। 2 अक्टूबर शुक्रवार को कार्यक्रम सायं 4:30 से रात्रि भोजन तक रहेगा ।

