Aligarh News: सड़क हादसे में घायल कासगंज के किसान की मौत
हिन्दुस्तान, अलीगढ़
Aligarh News: कासगंज के वीरपुर गांव निवासी 57 वर्षीय किसान रामचन्द्र की सोमवार को अलीगढ़ के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वह तीन दिन पहले कासगंज में सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए थे। परिजनों ने उन्हें रामघाट रोड स्थित अस्पताल में भर्ती कराया था। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।

Aligarh News: अलीगढ़। सड़क हादसे में घायल कासगंज के किसान की सोमवार को मौत हो गई। तीन दिन पहले उसे रामघाट रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। जिला कासगंज के गांव वीरपुर निवासी रामचन्द्र (57) किसान थे। परिवार में पांच बच्चे हैं। तीन दिन पहले वह कासगंज में ही सड़क हादसे में घायल हो गए थे। गंभीर हालत में परिजनों ने उन्हें रामघाट रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया था। सोमवार को उपचार के दौरान रामचन्द्र ने दम तोड़ दिया।

