Hindi NewsUttar-pradesh NewsAligarh NewsKartik Purnima Ganga Snan Safety Measures and Guidelines for Devotees
कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व को लेकर सुरक्षा एडवाइजरी जारी

कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व को लेकर सुरक्षा एडवाइजरी जारी

संक्षेप:

Aligarh News - श्रद्धालु जारी की गई सुरक्षा एडवाइजरी एवं निर्देशों का करें पालन, दुर्घटना रहित कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता

Nov 05, 2025 12:47 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़
share Share
Follow Us on

अलीगढ, वरिष्ठ संवाददाता। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर बुधवार को तमाम लोग जिले के सांकरा घाट पर गंगा स्नान करेंगे। ऐसे में प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा एवं दुर्घटना रहित आयोजन सुनिश्चित कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। एडीएम वित्त प्रमोद कुमार ने भीड़ प्रबंधन एवं दुर्घटना रहित कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व संपन्न कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि नदी घाटों पर प्रवेश एवं निकास मार्ग अलग-अलग रखें। पुलिस, होमगार्ड एवं स्वयंसेवक दल द्वारा निरंतर निगरानी की जाए। नदी घाटो पर पर्याप्त प्रकाश, वैरिकेडिंग एवं रस्सी की व्यवस्था रहे। एम्बुलेंस, चिकित्सा दल व फायर सर्विस तत्पर रहे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

लाउडस्पीकर से जनसंदेश व दिशा-निर्देश लगातार प्रसारित किए जाएं। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि एक समय में अत्यधिक भीड़ को घाटों पर एकत्र न होने दें। अस्थायी स्टॉल या बाधा उत्पन्न करने वाले आयोजन की अनुमति न दें। एडीएम वित्त ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वह केवल निर्धारित एवं सुरक्षित नदी घाटों पर ही स्नान करें। घाटों पर उतरते समय फिसलन व पानी की गहराई का ध्यान रखें। अपने परिवार, बच्चों एवं बुजुर्गों को नदी घाट पर स्नान के लिए अकेला न छोडें़। पुलिस, गोताखोर, स्वयंसेवक दल व प्रशासनिक अधिकारियों के निर्देशों का पालन करें। किसी भी आपात स्थिति में तुरंत 112 या स्थानीय नियंत्रण कक्ष को सूचित करें।