राधा कृष्ण को रंग लगाकर मनाई होली
Mar 02, 2026 11:53 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़
Aligarh News - अलीगढ़ के कृष्णा गर्ल्स हाई स्कूल में होली महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। प्रधानाचार्या ऊषा पाल ने कृष्ण और राधा को रंग लगाकर समारोह की शुरुआत की। विद्यार्थियों को रंगों के महापर्व पर शुभकामनाएं देते हुए स्वच्छता और जल संरक्षण के लिए जागरूक किया गया। विद्यालय का पूरा स्टाफ भी इस अवसर पर मौजूद रहा।

अलीगढ़। शंकर विहार स्थित कृष्णा गर्ल्स हाई स्कूल विद्यालय में हर्षोल्लास के साथ होली महोत्सव मनाया गया। जिसकी शुरुआत विद्यालय प्रधानाचार्या ऊषा पाल द्वारा कृष्ण व राधा को रंग लगाकर की। विद्यालय समन्वयक द्वारा विद्यार्थियों को रंगों के महापर्व होली की अग्रिम शुभकामनाएं के साथ होली पर पक्के रंगों का उपयोग न करने,स्वच्छता, शांति व कम से कम जल का उपयोग करने की अपील की गई। इस अवसर पर विद्यालय प्रभारी मीना शर्मा, प्रतिभा चौहान, दया शर्मा, सनेश चौधरी, शीतल चौहान, नीरा देवी, नीरज बघेल व लख्मी चंद्र सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



